'मैं होर्मुज स्ट्रेट हमेशा के लिए खोल रहा हूं', ट्रंप का बड़ा ऐलान, कहा- मैं जाऊंगा तो जिनपिंग मुझे प्यार से गले लगाएंगे और ईरान को हथियार...

Donald Trump: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक नया पोस्ट करते हुए कहा कि उन्हें स्ट्रेट ऑफ होर्मुज हमेशा के लिए खोल दिया है। उन्होंने यह भी दावा किया कि चीन ने ईरान को हथियार नहीं देने पर सहमति जताई है।

Donald Trump- Xi Jinping
Donald Trump- Xi Jinping | Image: AP

Donald Trump news: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खोलने का ऐलान कर दिया है। उन्होंने बुधवार (15 अप्रैल) एक नए पोस्ट में बताया कि वे होर्मुज स्ट्रेट को हमेशा के लिए खोल रहे हैं और इससे चीन बहुत खुश हैं। ट्रंप ने यह भी दावा किया कि चीन ने ईरान को हथियार नहीं देने पर सहमति जताई है।

ट्रंप ने किया होर्मुज खोलने का ऐलान

राष्ट्रपति ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Truth पर पोस्ट कर कहा, "चीन इस बात से बहुत खुश है कि मैं होर्मुज जलडमरूमध्य को हमेशा के लिए खोल रहा हूं। मैं यह उनके लिए भी कर रहा हूं और पूरी दुनिया के लिए भी। ऐसी स्थिति दोबारा कभी नहीं आएगी। उन्होंने (चीन) इस बात पर सहमति जताई है कि वे ईरान को हथियार नहीं भेजेंगे।"

‘जरूरत पड़ी तो हम लड़ने में भी बहुत माहिर’

उन्होंने आगे यह भी कहा कि जब मैं कुछ हफ्तों में वहां पहुंचूंगा, तो राष्ट्रपति शी मुझे गले लगाकर बहुत प्यार से मिलेंगे। हम मिलकर बहुत समझदारी से और बहुत बढ़िया काम कर रहे हैं। क्या यह लड़ाई-झगड़े से कहीं बेहतर नहीं है? लेकिन याद रखना, अगर जरूरत पड़ी तो हम लड़ने में भी बहुत माहिर हैं... किसी भी और से कहीं ज्यादा बेहतर।

ट्रंप ने लिखी थी जिनपिंग को चिट्ठी, क्या आया जवाब?

ट्रंप ने यह भी बताया कि उन्होंने चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग को एक पत्र लिखकर ईरान को हथियार सप्लाई करने के मुद्दे पर सवाल उठाया था। अमेरिकी राष्ट्रपति ने इंटरव्यू में कहा कि उन्हें खुफिया रिपोर्ट्स के माध्यम से जानकारी मिली थी कि चीन ईरान को हथियार मुहैया करा रहा है। इस पर उन्होंने शी जिनपिंग को पत्र लिखते हुए कहा कि अगर ऐसा हो रहा है तो इसे तुरंत रोक दिया जाए। ट्रंप ने साफ संदेश दिया था कि ईरान को हथियार सप्लाई करने से क्षेत्रीय तनाव और बढ़ सकता है।

Advertisement

ट्रंप ने आगे बताया कि इस पत्र का जवाब चीन की ओर से आया, जिसमें बीजिंग ने साफ इनकार किया। चीन ने कहा कि वह ईरान को किसी भी प्रकार के हथियार नहीं दे रहा है। साथ ही चीन ने यह भी कहा कि वह अंतरराष्ट्रीय नियमों और अपने घरेलू कानूनों के अनुसार हथियारों के निर्यात पर सख्त नियंत्रण रखता है और किसी भी गैर-जिम्मेदाराना गतिविधि में शामिल नहीं है।

बता दें कि ट्रंप ने हाल ही में चीन को चेतावनी दी थी। उन्होंने कहा था कि अगर चल रहे युद्ध के बीच चीन, ईरान की मदद करते हुए पकड़ा गया, तो वह इस एशियाई देश पर 50% टैरिफ लगा देंगे।

Advertisement

यह भी पढ़ें: Iran-US War: '2 दिन में पाकिस्तान में कुछ बड़ा होगा', ट्रंप ने दिया चौंकाने वाला बयान; आखिर क्या होने वाला है?
 

Published By :
Ruchi Mehra
पब्लिश्ड