अपडेटेड 2 September 2025 at 16:08 IST

'मुझे पता चला कि मोदी को खाना ज्यादा पसंद नहीं...',सीरियस दिखने वाले जिनपिंग के चाणक्य केई ची के चेहरे पर PM मोदी ने कैसे ला दी हंसी

PM Modi Meets Cai Qi: केई ची अपने गंभीर स्वभाव के लिए मशहूर हैं। हालांकि, पीएम मोदी से बात करते वक्त उन्हें मुस्कुराते हुए देखा गया, जो चीनी मीडिया के लिए हेडलाइन बन गया।

PM Modi Meets Cai Qi | Image: X/MEA

PM Modi Meets Cai Qi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने चीन दौरे के दौरान चर्चाओं का केंद्र रहे। भारत ही नहीं, अमेरिकी और चीनी मीडिया में भी प्रधानमंत्री मोदी के चीन और रूस के साथ बदलते समीकरण पर बढ़-चढ़कर लिखा गया। इस दौरान पीएम मोदी चीन के चाणक्य कहे जाने वाले केई ची से भी मिले।

आपको बता दें कि केई ची अपने गंभीर स्वभाव के लिए मशहूर हैं। हालांकि, पीएम मोदी से बात करते वक्त उन्हें मुस्कुराते हुए देखा गया, जो चीनी मीडिया के लिए हेडलाइन बन गया।

कौन हैं केई ची?

चीन में केई ची को एक बेहद प्रभावशाली व्यक्ति के रूप में देखा जाता है। लोग उनसे मिलने के लिए महीनों इंतजार करते हैं। चीनी कम्युनिस्ट पार्टी में उन्हें एक ऐसे व्यक्ति के रूप में जाना जाता है, जो बहुत गंभीर रहता है और कभी हंसता नहीं है। वो चीन की कम्युनिस्ट पार्टी के सचिवालय के उच्चतम सदस्य और पोलितब्यूरो स्थायी समिति के सदस्य हैं। उन्हें चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के दाहिने हाथ के रूप में भी जाना जाता है। ऐसे में माना जा रहा है कि शी ने भारत और चीन के बीच बेहतर संबंध स्थापित करने का जिम्मा केई ची को दिया है।

पीएम मोदी के साथ 45 मिनट तक चली बातचीत

बताया जा रहा है कि चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने उन्हें खुद पीएम मोदी से मिलने, और उनसे बात करने के लिए कहा। इससे पूरी दुनिया में हलचल मच गई।  पीएम मोदी के साथ उन्होंने 45 मिनट तक बातचीत की। ऐसे में माना जा रहा है कि इस बार शी भारत के साथ संबंध सुधारने के लिए काफी ज्यादा सीरियस हैं। इसका कारण अमेरिकी टैरिफ को भी बताया जा रहा है।

आपको बता दें कि दोनों ने बैठक में क्या कहा, इसके बारे में तो जानकारी नहीं मिल पाई। हालांकि, मुलाकात की शुरुआत में ही केई ची की मुस्कुराहट जरूर चर्चा का विषय बन गई। इस दौरान केई ची ने कहा कि जिनपिंग ने उन्हें पीएम मोदी को दोपहर का भोजन कराने के लिए कहा था। उन्होंने कहा कि मुझे ऐसा पता चला कि मोदी को खाना ज्यादा पसंद नहीं है। इस दौरान केई ची हंसते हुए नजर आए। 

ये भी पढ़ेंः PM मोदी का राहुल पर करारा प्रहार-मां की गाली नहीं सहेंगे, नहीं सहेंगे

Published By : Kunal Verma

पब्लिश्ड 2 September 2025 at 16:08 IST