पाकिस्तान जाने वाले जहाज के साथ रास्ते में ही हो गया 'खेला', ईरान ने नहीं दी थी होर्मुज से निकलने की इजाजत; अब मुंबई के लिए रवाना

पाकिस्तान जाने वाले जहाज SELEN के साथ बड़ा खेला हो गया है। पहले सूचना मिली थी कि कराची जाने वाले इस जहाज को ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से निकलने की इजाजत नहीं दी थी। अब ये जहाज मुंबई के लिए रवाना हो गया है।

Selen | Image: X/Marin traffic

पाकिस्तान जाने वाले जहाज SELEN के साथ बड़ा खेला हो गया है। पहले सूचना मिली थी कि कराची जाने वाले इस जहाज को ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से निकलने की इजाजत नहीं दी थी। अब ये जहाज मुंबई के लिए रवाना हो गया है।

आपको बता दें कि पाकिस्तान जा रहे इस कंटेनर जहाज को ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) की नौसेना ने होर्मुज जलडमरूमध्य में वापस लौटा दिया था। आरोप था कि जहाज ने जरूरी समुद्री नियमों का पालन नहीं किया था।

होर्मुज में ईरान ने दिया था झटका

इस जहाज की पहचान 'सेलेन' (IMO: 9208459) के तौर पर हुई थी। यह कराची की ओर जा रहा था, तभी इसे रोककर इसका रास्ता बदल दिया गया। अधिकारियों के मुताबिक, इस जहाज के पास इस अहम समुद्री रास्ते से गुजरने के लिए जरूरी मंजूरी नहीं थी।

आपको बता दें कि ईरान, अमेरिका और इजरायल के बीच बढ़ते तनाव के बीच, ईरान ने साफ किया है कि “इस समुद्री रास्ते से किसी भी जहाज के गुजरने के लिए, इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान के समुद्री प्राधिकरण के साथ पूरा तालमेल बिठाना जरूरी है।”

जहाज ने बदल लिया अपना रास्ता

MarineTraffic के ट्रैकिंग डेटा के अनुसार, ईरान से ठोकर खाने के बाद इस जहाज ने मुंबई की ओर अपना रास्ता बदल लिया था। जानकारों का कहना है कि पाकिस्तान में कथित भुखमरी के बीच इस अहम जहाज का रास्ता बदलना इस्लामाबाद के लिए बड़ा झटका है। 

ये भी पढ़ेंः इजरायल पर एक साथ तीन देशों से हमला, ईरान-हूती-हिज्बुल्लाह का बड़ा अटैक

Published By : Kunal Verma

पब्लिश्ड 6 April 2026 at 21:28 IST