इजरायल पर एक साथ तीन देशों से हमला, नेतन्याहू के 'सबसे बड़े दुश्मन' का दूसरा बड़ा अटैक; ईरान-हूती-हिज्बुल्लाह ने मिलकर मचाया कोहराम
यमन में ईरान समर्थित हूतियों ने आज दोपहर दक्षिणी इजरायल पर ड्रोन हमले की जिम्मेदारी ली है।
- अंतरराष्ट्रीय न्यूज
- 1 min read

यमन में ईरान समर्थित हूतियों ने आज दोपहर दक्षिणी इजरायल पर ड्रोन हमले की जिम्मेदारी ली है। इस आतंकी समूह ने यह भी दावा किया है कि यह हमला ईरान और हिज्बुल्लाह के साथ मिलकर किया गया एक "संयुक्त अभियान" था।
टाइम्स ऑफ इजरायल के मुताबिक, एक बयान में हूतियों ने कहा कि उन्होंने ईलात में इजराइली दुश्मन से संबंधित कई महत्वपूर्ण और सैन्य ठिकानों को निशाना बनाते हुए क्रूज मिसाइलों और ड्रोनों की बौछार की।
हूतियों ने क्या कहा?
IDF के अनुसार, ईलात क्षेत्र की ओर छोड़े गए कई ड्रोनों को बीच में ही रोक लिया गया। सेना ने बताया कि अन्य ड्रोनों से उनका संपर्क टूट गया, जिससे यह संकेत मिलता है कि वे कहीं और गिरकर नष्ट हो गए।
इसी बीच, ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलों के एक जत्थे ने मध्य इजरायल को निशाना बनाया, और हिज्बुल्लाह द्वारा रॉकेट दागे जाने के कारण उत्तरी क्षेत्र में भी सायरन बज उठे।