440,000 बैरल तेल लेकर होर्मुज से कराची की तरफ भागा पाकिस्तानी जहाज, क्या उस पर हमला करेगा अमेरिका? ट्रंप की सेना को ऐसे दिया चकमा
Marine Traffic डेटा के अनुसार, गुरुवार को पाकिस्तान का झंडा लगा एक टैंकर, अमेरिकी नौसेना की नाकाबंदी के बीच Strait of Hormuz के रास्ते Gulf से बाहर निकला।
Marine Traffic डेटा के अनुसार, गुरुवार को पाकिस्तान का झंडा लगा एक टैंकर, अमेरिकी नौसेना की नाकाबंदी के बीच Strait of Hormuz के रास्ते Gulf से बाहर निकला।
Marine Traffic डेटा दिखाता है कि Shalamar जहाज अलग-अलग जगहों पर अपना ट्रांसपोंडर बंद कर दे रहा था। इस जहाज पर कोई प्रतिबंध नहीं है। यह भी पता चला कि जहाज पर आंशिक रूप से माल लदा हुआ था।
शिपिंग से जुड़े एक सूत्र ने अमेरिकी मीडिया को बताया कि यह जहाज लगभग 440,000 बैरल कच्चे तेल के साथ जलमार्ग से बाहर निकला, और यह 19 अप्रैल को अपना माल उतारने के लिए कराची बंदरगाह की ओर बढ़ रहा है।
क्या ईरान और अमेरिका ने दिया फ्री पैसेज?
एक वरिष्ठ पाकिस्तानी शिपिंग सूत्र ने अमेरिकी मीडिया को बताया, "यह निश्चित रूप से एक पाकिस्तानी जहाज है और पहले भी ईरानी नाकाबंदी के दौरान इस जलडमरूमध्य से गुजर चुका है।" उन्होंने आगे कहा, "ईरानियों और अमेरिकियों, दोनों को पता रहा होगा कि यह जहाज इस जलडमरूमध्य से गुजर रहा है।" सूत्र ने बताया कि ट्रांसपोंडर बंद रखने की वजह "सुरक्षा कारण" हो सकते हैं।
क्या हमला करेगी अमेरिकी सेना?
जानकारों का ये भी मानना है कि जहाज के अपने अंतिम गंतव्य यानी कराची तक पहुंचने से पहले अमेरिकी नौसेना उसे रोक सकती है। US Central Command (CENTCOM) के प्रमुख ने बुधवार को कहा कि ईरानी बंदरगाहों की US नाकाबंदी को "पूरी तरह से लागू" कर दिया गया है। CENTCOM ने गुरुवार को बताया कि नाकाबंदी लागू होने के 72 घंटों के भीतर, अमेरिकी सेना के निर्देशों का पालन करते हुए 14 जहाज वापस लौट गए हैं।
Published By : Kunal Verma
पब्लिश्ड 17 April 2026 at 16:42 IST