अपडेटेड 13 February 2026 at 21:42 IST
सऊदी से दोस्ती का खामियाजा भुगत रहा पाकिस्तान! शहबाज गिड़गिड़ाते रहे लेकिन नहीं पसीजा दोस्त UAE का दिल, अब चुकाना होगा लोन
पिछले दिनों पाकिस्तान ने बढ़-चढ़कर सऊदी अरब की तारीफों के कसीदे पढ़े थे। इसके अलावा दोनों के बीच एक बड़ी डिफेंस डील भी साइन हुई है, जिसके अनुसार पाकिस्तान सऊदी अरब की सैन्य मदद करेगा।
पाकिस्तान अब एक देश के तौर पर पूरी तरह से लाचार हो गया है। कंठ तक कर्ज में दबे पाकिस्तान की हालत अब ऐसी हो गई है जैसे- इधर कुआं तो उधर खाई।
सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात के बीच चल रहे तनाव ने इस देश को और भी अधिक परेशान कर दिया है। इसका नतीजा ये हुआ कि यूएई ने पाकिस्तान के 2 अरब डॉलर के कर्ज की अवधि को 2 साल तक बढ़ाने से साफ इनकार कर दिया है।
आपको बता दें कि पिछले दिनों पाकिस्तान ने बढ़-चढ़कर सऊदी अरब की तारीफों के कसीदे पढ़े थे। इसके अलावा दोनों के बीच एक बड़ी डिफेंस डील भी साइन हुई है, जिसके अनुसार पाकिस्तान सऊदी अरब की सैन्य मदद करेगा। जानकारों का मानना है कि सऊदी अरब के साथ इस नजदीकी की वजह से यूएई ने पाकिस्तान को राहत देने से इनकार कर दिया है।
2 महीने की राहत
विदेशी मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो शहबाज सरकार ने कई बार यूएई के सामने हाथ फैलाए और समय बढ़ाने का अनुरोध किया, जिसके बाद यूएई ने दया करके लोन चुकाने की अवधि को 2 महीने के लिए बढ़ा दिया है। हालांकि, यूएई ने 17 अप्रैल की तारीख फिक्स कर दी है और ये भी कहा है कि इस दौरान 6.5 प्रतिशत की भारी भरकम दर से पाकिस्तान को ब्याज भी चुकाना पड़ेगा।
IMF की शरण में फिर पहुंचा पाकिस्तान
रिपोर्ट्स के अनुसार, यूएई से बेइज्जत होने के बाद पाकिस्तान एक बार फिर IMF की शरण में पहुंच गया है और 1 अरब डॉलर की किश्त जारी करने का अनुरोध किया है। आपको बता दें कि पाकिस्तान को आईएमएफ से 7 अरब डॉलर का कर्ज मिलने वाला है।
किन देशों के कर्ज में डूबा है पाकिस्तान?
- UAE - 3 अरब डॉलर
- सऊदी अरब - 5 अरब डॉलर
- चीन - 4 अरब डॉलर
Published By : Kunal Verma
पब्लिश्ड 13 February 2026 at 21:42 IST