अपडेटेड 2 August 2025 at 20:06 IST
कौन है 24 साल का युवक? जिसने मार्क जुकरबर्ग का 1000 करोड़ का ऑफर ठुकरा दिया, फिर Meta के बॉस खुद मिलने पहुंचे और फिर...
Who is Matt Deitke : जुकरबर्ग खुद एक लड़के के फैन बन गए और उसे 125 मिलियन डॉलर यानी 1000 करोड़ रुपये का ऑफर दे दिया। हैरानी की बात ये थी कि उस लड़के ने उनके 1000 करोड़ के ऑफर को भी ठुकरा दिया।
Who is Matt Deitke : मार्क जुकरबर्ग (Mark Zuckerberg) Meta को AI की दुनिया का बादशाह बनाना चाहते हैं, जिसके लिए वो ताबड़तोड़ भर्तियां भी कर रहे हैं। इसी क्रम में अब उन्होंने अमेरिका के एक स्टार्टअप Thinking Machines Lab के कर्मचारियों को ऐसे-ऐसे ऑफर दिए हैं, जिसे पाने के लिए लोग अपना दिन-रात एक कर देते हैं।
भर्ती की इस प्रक्रिया के बीच जुकरबर्ग खुद एक लड़के के फैन बन गए और उसे 125 मिलियन डॉलर यानी 1000 करोड़ रुपये का ऑफर दे दिया। हैरानी की बात ये थी कि उस लड़के ने उनके 1000 करोड़ के ऑफर को भी ठुकरा दिया, जिसके बाद जुकरबर्ग खुद उस लड़के से मिलने पहुंच गए।
कौन है मैट डीटके?
अमेरिकी मीडिया के अनुसार, Meta ने 24 साल के एक AI रिसर्चर मैट डीटके (Matt Deitke) को 1000 करोड़ रुपये का ऑफर दिया था, लेकिन उसने उस ऑफर को ठुकरा दिया। फिर जुकरबर्ग खुद उसके पास पहुंचे और उसे 250 मिलियन डॉलर यानी करीब 2200 करोड़ रुपये का ऑफर दिया। डीटके ने फिर भी ऑफर को तुरंत स्वीकार नहीं किया, बल्कि अपने दोस्तों से सलाह लेने की बात कही। अंत में, डीटके ने उस ऑफर को स्वीकार कर लिया।
आपको बता दें कि मैट डीटके AI की दुनिया में एक चर्चित नाम हैं। वाशिंगटन यूनिवर्सिटी से कंप्यूटर साइंस में PhD में एडमिशन लेने के बाद उन्होंने इसे बीच में छोड़ दिया और फिर सीएटल के एलन इंस्टीच्यूट फॉर AI में काम करने लगे। इस दौरान उन्होंने एक AI चैटबॉट 'मोल्मो' बनाने में भी अपना अहम योगदान दिया। इतना ही नहीं, डीटके को NeurIPS 2022 में Outstanding Paper Award मिला, जो चुनिंदा लोगों को ही दिया जाता है।
स्टार्टअप भी चलाते हैं मैट डीटके
मैट डीटके Vercept नाम का एक स्टार्टअप भी चलाते हैं, जिसकी शुरुआत उन्होंने नवंबर 2023 में की थी। उनके स्टार्टअप में 10 कर्मचारी हैं, जिसमें इन्वेस्टर्स में से एक नाम गूगल के पूर्व CEO एरिक श्मिट का भी शामिल है।
Published By : Kunal Verma
पब्लिश्ड 2 August 2025 at 20:06 IST