युवा भारत सपनों और ऊर्जा से भरा हुआ है, मुझे यकीन है कि हम ऐसे समाधान ढूंढ लेंगे जो हमारे बच्चों के भविष्य को मजबूत बनाएंगे- सचिन तेंदुलकर

सचिन तेंदुलकर ने गुरुवार को X पर एक पोस्ट में कहा कि समाज को ऐसा माहौल बनाने की कोशिश करनी चाहिए जहां बच्चों के भविष्य और उनकी उम्मीदों को सुरक्षित रखा जा सके।

 
Follow :
Sachin Tendulkar | Image: ANI

सचिन तेंदुलकर ने गुरुवार को एक पोस्ट में कहा कि समाज को ऐसा माहौल बनाने की कोशिश करनी चाहिए जहां बच्चों के भविष्य और उनकी उम्मीदों को सुरक्षित रखा जा सके। उनका यह संदेश दिल्ली और मुंबई में NEET-UG पेपर लीक को लेकर हो रहे छात्रों के विरोध-प्रदर्शन के बीच आया है।

सचिन ने अपने पिता की सीख को भी याद किया और कहा, "मेरे पिता एक प्रोफेसर थे। वे कई युवा छात्रों के लिए मार्गदर्शक और गुरु थे। उन्होंने मुझे बचपन में ही एक बात सिखाई थी: 'असफल होना ठीक है, लेकिन नकल करना नहीं। कभी भी शॉर्टकट न अपनाएं।'"

क्या-क्या बोले सचिन?

उन्होंने आगे कहा, "समाज में बड़े होने के नाते, हमारी जिम्मेदारी है कि हम सही माहौल बनाएं। जो समाज मेहनत के बजाय नतीजों को ज्यादा अहमियत देता है, वह काबिलियत के बजाय शॉर्टकट को चुनता है।"

तेंदुलकर ने यह भी कहा कि यह बात समझने लायक है कि छात्र निराश महसूस कर रहे हैं क्योंकि उनकी मेहनत का उन्हें सही फल नहीं मिला।

'हमें ऐसा माहौल बनाना चाहिए जहां...'

तेंदुलकर ने कहा, "हम सबको मिलकर यह पक्का करना चाहिए कि उन्हें दोबारा ऐसा महसूस न हो। युवा भारत सपनों और ऊर्जा से भरा है। वे हमारी सफलता का आधार हैं। समाज के तौर पर, माता-पिता, शिक्षकों, दोस्तों, रिश्तेदारों, स्कूलों और एडमिनिस्ट्रेटर समेत हम सभी की यह बड़ी जिम्मेदारी है कि हम युवाओं का हौसला बढ़ाएं और उन्हें ऊर्जावान बनाए रखें।" उन्होंने जोर देते हुए कहा कि हमें ऐसा माहौल बनाना चाहिए जहां मेहनत का फल मिले, ईमानदारी को बढ़ावा मिले और काबिलियत की जीत हो।

ये भी पढ़ेंः DRDO ने कुशा मिसाइल का किया सफल परीक्षण, जानें खासियत

Published By : Kunal Verma

पब्लिश्ड 23 July 2026 at 21:48 IST