अपडेटेड 1 February 2025 at 10:28 IST

Champions Trophy: पाकिस्तान ने फिर बदला प्लान, बाबर को बड़ी जिम्मेदारी, खूंखार बल्लेबाज की वापसी, 2 सरप्राइज एंट्री

Champions Trophy 2025 के लिए पाकिस्तान ने टीम का ऐलान कर दिया है। बाबर आजम को नई जिम्मेदारी दी गई है, जबकि फखर जमान की वापसी हुई है।

Follow :  
×

Share


चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए पाकिस्तान की टीम | Image: AP

Pakistan Champions Trophy Squad: पाकिस्तान ने आखिरकार चैंपियंस ट्रॉफी 2025 (Champions Trophy 2025) के लिए अपनी टीम का ऐलान कर दिया। शुक्रवार को PCB ने मेगा इवेंट के लिए 15 खिलाड़ियों को चुना है जिनके ऊपर चैंपियंस ट्रॉफी डिफेंड करने की जिम्मेदारी होगी। 19 फरवरी से शुरू होने वाले आईसीसी टूर्नामेंट में पाकिस्तान की कप्तानी स्टार विकेट कीपर मोहम्मद रिजवान करेंगे, वहीं अनुभवी बल्लेबाज बाबर आजम एक अलग रोल में दिख सकते हैं।

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की मेजबानी पाकिस्तान कर रहा है। पड़ोसी मुल्क ने साल 2017 में करोड़ों भारतीयों का दिल तोड़ते हुए चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब अपने नाम किया था। अब रिजवान एंड कंपनी पर उस ट्रॉफी को डिफेंड करने का दबाव होगा। पाकिस्तान की टीम अपना पहला मुकाबला 19 फरवरी को न्यूजीलैंड के खिलाफ कराची में खेलेगी।

बाबर आजम को मिली नई जिम्मेदारी

पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में नए रोल में नजर आ सकते हैं। राष्ट्रीय चयन समिति के सदस्य असद शफीक ने खुलासा किया है कि बाबर आजम और फखर जमान चैंपियंस ट्रॉफी में ओपनिंग कर सकते हैं।

असद शफीक ने एक आधिकारिक बयान में कहा, ''परिस्थितियों, विरोधी और मैच की रणनीति जैसे विभिन्न कारकों के आधार पर फखर जमान का ओपनिंग पार्टनर या तो बाबर आजम या सऊद शकील हो सकता है। दोनों खिलाड़ी शीर्ष क्रम में अत्यधिक सक्षम हैं, बाबर इस भूमिका में विशेष रूप से अनुभवी है, वो नियमित रूप से T20I में ओपनिंग करता है।''

फखर जमान की वापसी

पाकिस्तान की टीम में कई बड़े बदलाव हुए हैं। 2017 में टीम को चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले बल्लेबाज फखर जमान पर मैनेजमेंट ने भरोसा जताया है और उन्हें टीम में जगह मिली है। भारत के खिलाफ 2017 में हुए चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में फखर जमान ने शानदार शतक लगाकर पाकिस्तान को जीत दिलाई थी और करोड़ों भारतीयों का दिल चकनाचूर किया था।

फहीम और खुशदिल की एंट्री

पाकिस्तान की टीम में दो ऐसे खिलाड़ियों की एंट्री हुई है जो पिछले कुछ समय से टीम का हिस्सा नहीं रहे हैं। ऑलराउंडर फहीम अशरफ और आक्रामक बल्लेबाज खुशदिल शाह को टीम में शामिल किया गया है। फहीम आखिरी बार सितंबर 2023 में पाकिस्तान के लिए खेले थे, वहीं खुशदिल की 29 महीने बाद पाकिस्तान की टीम में वापसी हुई है।

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए पाकिस्तान की टीम

बाबर आजम, फखर जमान, कामरान गुलाम, सऊद शकील, तैयब ताहिर, फहीम अशरफ, खुशदिल शाह, सलमान अली आगा, मोहम्मद रिजवान (C), उस्मान खान, अबरार अहमद, हारिस रऊफ, नसीम शाह, शाहीन शाह अफरीदी और मोहम्मद हसनैन।

इसे भी पढ़ें: 

IND vs ENG: इंग्लैंड के साथ हुई चीटिंग? दुबे की जगह हर्षित राणा की एंट्री से खलबली, अंग्रेजों ने मचाया बवाल

पुणे में 12 खिलाड़ियों से कैसे खेल गई टीम इंडिया? अंपायर भी कुछ नहीं कर सके... मचा बवाल! जानें पूरा मामला


 


 

 

Published By : Ritesh Kumar

पब्लिश्ड 1 February 2025 at 10:28 IST