अपडेटेड 9 March 2024 at 22:47 IST
काशी विश्वनाथ मंदिर में PM मोदी ने उठाया त्रिशूल, आपको भी मंत्रमुग्ध कर देंगी ये तस्वीरें
Varanasi News: PM Modi वाराणसी दौरे पर हैं। उन्होंने काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा भी की।
Varanasi News: PM Modi वाराणसी दौरे पर हैं। एयरपोर्ट पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने उन्हें रिसीव किया। इसके बाद पीएम मोदी काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे और पूजा अर्चना की।
आपको बता दें कि काशी विश्वनाथ मंदिर में पीएम मोदी ने त्रिशूल उठाकर लोगों का अभिवादन किया।
वाराणसी लोकसभा से उम्मीदवार बनने के बाद यह पीएम मोदी का का पहला दौरा है। आपको बता दें कि पीएम मोदी तीसरी बार वाराणसी से बीजेपी के प्रत्याशी हैं।
उत्तर प्रदेश में प्रधानमंत्री 42,000 करोड़ रुपये से अधिक की अनेक विकास पहलों का उद्घाटन, लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।
नागरिक उड्डयन क्षेत्र को बड़ा बढ़ावा देते हुए, प्रधानमंत्री देश भर में 9800 करोड़ रुपये से अधिक की 15 हवाईअड्डा परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।
वे पुणे, कोल्हापुर, ग्वालियर, जबलपुर, दिल्ली, लखनऊ, अलीगढ़, आजमगढ़, चित्रकूट, मुरादाबाद, श्रावस्ती और आदमपुर हवाई अड्डों के 12 नए टर्मिनल भवनों का उद्घाटन करेंगे। प्रधानमंत्री कडप्पा, हुबली और बेलगावी हवाई अड्डों के तीन नए टर्मिनल भवनों की आधारशिला रखेंगे।
12 नए टर्मिनल भवनों की संयुक्त क्षमता सालाना 620 लाख यात्रियों को सेवा प्रदान करने की होगी, जबकि जिन तीन टर्मिनल भवनों की आधारशिला रखी जा रही है, उनके पूरा होने के बाद इन हवाई अड्डों की संयुक्त यात्री प्रबंधन क्षमता बढ़कर 95 लाख यात्री प्रति वर्ष हो जाएगी। इन टर्मिनल भवनों में अत्याधुनिक यात्री सुविधाएं हैं और ये डबल इंसुलेटेड रूफिंग सिस्टम, ऊर्जा बचत के लिए कैनोपी का प्रावधान, एलईडी लाइटिंग आदि जैसी विभिन्न सुविधाओं से भी सज्जित हैं। इन हवाई अड्डों की डिजाइन उस राज्य और शहर के धरोहर अवसंरचनाओं के साझा तत्वों से प्रभावित है। इस तरह हवाई अड्डे उस क्षेत्र की स्थानीय संस्कृति तथा विरासत को उजागर करते हैं।
प्रधानमंत्री के प्रमुख फोकस क्षेत्रों में से एक सभी के लिए आवास उपलब्ध कराना रहा है। इस दृष्टिकोण से प्रेरित होकर, इसे प्राप्त करने का एक अभिनव साधन लाइट हाउस परियोजना की संकल्पना है। प्रधानमंत्री लखनऊ और रांची में लाइट हाउस परियोजना (एलएचपी) का उद्घाटन करेंगे, जिसके तहत आधुनिक आधारभूत संरचना के साथ 2000 से अधिक किफायती फ्लैट बनाए गए हैं। इन एलएचपी में नियोजित नवीन निर्माण तकनीक परिवारों को एक सतत और भावी जीवन का अनुभव प्रदान करेगी। इससे पहले प्रधानमंत्री चेन्नई, राजकोट और इंदौर में भी ऐसे ही लाइट हाउस परियोजना का उद्घाटन कर चुके हैं। इन एलएचपी की आधारशिला एक जनवरी 2021 को प्रधानमंत्री द्वारा रखी गई थी।
Published By : Kunal Verma
पब्लिश्ड 9 March 2024 at 22:00 IST