हम किसी क्षणिक घटना पर उतावले होने वाले देश नहीं है, हम वो हैं; जिसने विकास और विनाश देखा भी है झेला भी है- PM मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने Republic Summit 2026 से देश को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि हम किसी क्षणिक घटना पर उतावले होने वाले देश नहीं है, हम वो हैं जिसने विकास और विनाश देखा भी है और झेला भी है।
- प्रधान सेवक नरेंद्र मोदी
- 3 min read
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने Republic Summit 2026 से देश को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि भारत की विशेषता है कि हम किसी क्षणिक घटना पर उतावले होने वाले देश नहीं हैं। हम वो हैं जिसने विकास और विनाश देखा भी है, झेला भी है। हम वो देश हैं, जिसके जेहन में युगों की मेमोरी चिप लगी हुई है। इसलिए भारत जो कर रहा है- वह आने वाले 1000 वर्ष का फ्यूचर लिखने वाला है और यही दुनिया के लिए सबसे बड़ी भारत की गारंटी है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत न केवल तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था है, बल्कि एक विश्वसनीय और भरोसेमंद वैश्विक शक्ति भी है। तेजी से हो रहे विकास के साथ-साथ, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की विश्वसनीयता को भी तेजी से मान्यता मिल रही है।
'आज "राष्ट्र प्रथम" (Nation First) ही भारत का मार्गदर्शक सिद्धांत'
उन्होंने आगे कहा भारत, Fast-Growing Economy भी है और एक Credible Economy भी है। और भारत rising power के साथ साथ reliable power है। अभी मैं दो-तीन दिन पहले जी-समिट से लौटा हूं और दुनिया का हर नेता, हर देश इस बात को भलीभांति समझता है कि आज के भारत के लिए Nation First ही सबसे बड़ा मंत्र है, सबसे बड़ा सिद्धांत है।
'मैं देश के नागरिकों को सलाम करता हूं'
PM मोदी ने कहा, कुछ दिन पहले ही हमारी सरकार को 12 साल पूरे हो चुके हैं। पिछले 12 वर्षों के जो भी सिद्धियां देश की रही है, अगर आप तराजू से तौलोगे तो हर निर्णय, हर कदम, हर प्रयास, उनके मूल में राष्ट्र प्रथम की भावना ही केंद्र में है। स्वच्छ भारत अभियान से लेकर मेक इन इंडिया, खादी और स्थानीय वस्तुएं खरीदने पर जोर, ये सारे इनिशिएटिव इसलिए सफल हुए, क्योंकि देश की जनता ने देश को सबसे ऊपर रखते हुए अपना कर्तव्य निभाया, इसके लिए मैं देश के नागरिकों को सलाम करता हूं।
अधिक जानकारी और अपडेट के लिए देखें: https://summit.republicworld.com/
Presented By: RP-संजीव गोयनका ग्रुप | Co-Presented By: ZOHO और TVS मोटर कंपनी | Powered By: सिस्टर निवेदिता यूनिवर्सिटी | Co-Powered By: कल्याणी, सैमटेल एवियोनिक्स, रविन ग्रुप और मेघाश्रे | State Partners: UP सरकार, हरियाणा सरकार, आंध्र प्रदेश सरकार, उत्तराखंड सरकार और असम सरकार | Housing Partner: गौर्स | Prayer Partner: साइकिल अगरबत्ती | Skincare Partner: डॉ. राशेल | Knowledge Partner: शारदा यूनिवर्सिटी | Stainless Partner: JSL | Vision Partner: एल्कोन | Special Partners: संस्कृति यूनिवर्सिटी, गैलेंट, पान बहार, कृष्णाज आयुर्वेद, बैकबे, वाघ बकरी, फर्नस एन पेटल्स, नंदिनी और मैसूर सैंडल्स | सेलिब्रेशन पार्टनर: एलाइड ब्लेंडर्स एंड डिस्टिलर्स (@ABDL_India)
Published By : Kunal Verma
पब्लिश्ड 22 June 2026 at 20:54 IST