अपडेटेड 13 February 2026 at 16:09 IST

बांग्लादेश चुनाव में BNP के तारिक रहमान की बंपर जीत, PM मोदी ने तुरंत मिलाया फोन; जानिए क्या बात हुई

बांग्लादेश चुनाव में पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया के बेटे तारिक रहमान ने बंपर जीत दर्ज की है।

PM Modi-Tarique Rahman | Image: AP/ANI

बांग्लादेश चुनाव में पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया के बेटे तारिक रहमान ने बंपर जीत दर्ज की है। BNP की जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तारिक रहमान को फोन किया और उन्हें इस जीत के लिए बधाई दी।

आपको बता दें कि पीएम मोदी के इस संदेश को दिल्ली-ढाका संबंधों में नई शुरुआत के रूप में देखा जा रहा है। खासकर ऐसे समय में जब बांग्लादेश में लंबे राजनीतिक बदलावों के बाद नई लीडरशिप उभरकर सामने आई है।

फोन पर क्या बात हुई?

पीएम मोदी ने एक्स पर इस फोन कॉल की जानकारी शेयर करते हुए लिखा, "तारिक रहमान से बात करके बहुत खुशी हुई। मैंने उन्हें बांग्लादेश चुनाव में शानदार जीत के लिए बधाई दी। मैंने बांग्लादेश के लोगों की उम्मीदों को पूरा करने की उनकी कोशिश के लिए अपनी शुभकामनाएं और सपोर्ट दिया। दो करीबी पड़ोसियों के तौर पर, जिनके ऐतिहासिक और सांस्कृतिक रिश्ते बहुत गहरे हैं, मैंने दोनों देशों के लोगों की शांति, तरक्की और खुशहाली के लिए भारत के लगातार कमिटमेंट को फिर से पक्का किया।"

BNP ने क्या लिखा?

BNP ने एक बार फिर सभी नेताओं, कार्यकर्ताओं और समर्थकों को जीत के जुलूस या सार्वजनिक जश्न से दूर रहने का निर्देश दिया है।पार्टी के मीडिया विंग ने सोशल मीडिया पर लिखा, “इसके बजाय, हम देश से आज (13 फरवरी) एक दिन की प्रार्थना करने की अपील करते हैं, ताकि बांग्लादेश के भविष्य के लिए शांति, स्थिरता और मार्गदर्शन मिल सके।”

BNP ने पहले भी समर्थकों से बड़े जश्न से दूर रहने और इसके बजाय खास नमाज पढ़ने के लिए कहा था।

ये भी पढ़ेंः पूर्णिया सांसद पप्पू यादव को बड़ी राहत, सभी मामलों में कोर्ट ने दी जमानत

Published By : Kunal Verma

पब्लिश्ड 13 February 2026 at 15:57 IST