BREAKING: पूर्णिया सांसद पप्पू यादव को बड़ी राहत, सभी मामलों में कोर्ट ने दी जमानत; अब जल्द आएंगे जेल से बाहर

पूर्णिया सांसद पप्पू यादव को पटना सिविल कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। कोर्ट ने उन्हें तीनों केस में जमानत दे दी है। उम्मीद है कि पप्पू यादव अब जल्द जेल से बाहर आ जाएंगे।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Pappu Yadav granted bail
पूर्णिया सांसद पप्पू यादव को बड़ी राहत, सभी मामलों में कोर्ट ने दी जमानत | Image: X

पूर्णिया सांसद पप्पू यादव को बड़ी राहत मिली है। पटना सिविल कोर्ट से पप्पू यादव को तीनों केस में जमानत मिल गई है। बुद्धा कॉलोनी, कोतवाली थाना और पूर्णिया के भी एक केस भी उन्हें जमानत मिल गई है। उम्मीद है कि पप्पू यादव अब जल्द जेल से बाहर आ जाएंगे।

पप्पू यादव को 6 फरवरी 2026 को पटना में 31 साल पुराने एक धोखाधड़ी और जालसाजी के मामले में आधी रात को गिरफ्तार किया गया था। उनकी गिरफ्तारी पर भी हो हंगामा भी हुआ था। उस मामले में सांसद को पहले ही जमानत मिल चुकी थी, लेकिन बुद्धा कॉलोनी और कोतवाली थाने के नए/पुराने मामलों के कारण वे बेऊर जेल में बंद थे।

पप्पू यादव को सभी मामलों में मिली जमानत

पप्पू यादव के वकील शिवनंदन भारती ने ANI को बताया कि निर्दलीय MP को पटना के तीन मामलों में जमानत मिल गई है। पटना सिविल कोर्ट ने जिन भी मामलों में उनकी रिमांड ली थी, उन सभी में जमानत मिल गई है। पप्पू यादव आज शाम जेल से रिहा हो सकते हैं।

जेल से बाहर आ सकते हैं पप्पू यादव

राजनीतिक गलियारों में पप्पू यादव के बेल को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। इधर उनके समर्थकों के बीच भारी उत्साह है। पप्पू के कार्यकर्ता इसे न्याय की जीत बता रहे हैं। बता दें, पप्पू यादव की तबीयत ठीक नहीं होने के कारण वह बेउर जेल के अस्पताल वार्ड में भर्ती थे। पीएमसीएच में इलाज के बाद उन्हें बेउर जेल भेजा गया था। कोर्ट में उनके वकील शिवनंदन भारती ने बताया कि पप्पू यादव ने खुद गिरफ्तारी दी थी और पुलिस के काम में बाधा डालने का आरोप गलत है।

Advertisement

गिरफ्तारी के समय हुआ था भारी हंगामा

दरअसल, एमपी-एमएलए कोर्ट ने उनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 467 (दस्तावेजों की जालसाजी) के मामले में वारंट जारी किया था। गिरफ्तारी के समय पप्पू यादव ने पहले पुलिस के साथ जाने से इनकार कर दिया था, क्योंकि उनका कहना था कि पुलिस के पास संपत्ति कुर्की-जब्ती का वारंट है। भारी हो हंगामा के बाद पुलिस ने इसके बाद उन्हें शुक्रवार देर रात पटना के मंदिरी स्थित उनके घर से हिरासत में लिया था।
 

यह भी पढ़ें: बिहार में रोज डे सेलिब्रेट करना इस रीलबाज महिला को पड़ा भारी, जानिए कैसे

Advertisement
Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड