कांग्रेस कैसे परजीवी हो गई? PM मोदी ने लोकसभा नतीजों के जरिए समझाया
PM Modi in Lok Sabha: लोकसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कांग्रेस परजीवी हो गई है।
PM Modi in Lok Sabha: लोकसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कांग्रेस परजीवी हो गई है। उन्होंने लोकसभा के नतीजों के जरिए इसे समझाया और कांग्रेस पर करारा प्रहार किया।
कांग्रेस कैसे परजीवी हो गई?
PM मोदी ने कहा- '2024 से परजीवी कांग्रेस पार्टी जानी जाएगी। कांग्रेस परजीवी कांग्रेस बन चुकी है। ये मैं वोटों के आधार पर कह रहा हूं। कांग्रेस का जिससे गठबंधन, उसका ही वोट खा जाती है। 16 राज्यों में जहां कांग्रेस अकेले लड़ी, जहां उसका वोट शेयर इस चुनाव में गिर चुका है। गुजरात, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश में अकेले लड़ी, यहां 2 सीट जीतीं। सहयोगियों की वजह से कांग्रेस का आंकड़ा बढ़ा। ये देश का दुर्भाग्य है कि हिंदुस्तान में 6 दशक तक राज करने वाली पार्टी अराजकता फैलाने में जुटी हुई है। ये उत्तर में जाकर के पश्चिम के खिलाफ बोलते हैं और दक्षिण में जाकर उत्तर के खिलाफ बोलते हैं।'
प्रधानमंत्री ने कहा- 'एक जाति को दूसरी जाति के खिलाफ लड़ाने के लिए नए नेरेटिव गढ़ रही है। कांग्रेस देश में आर्थिक अराजकता फैलाने की दिशा में भी सोची समझी चाल चल रही है। चुनाव के दौरान जो बातें की गईं, जिस तरह के वो कदम उनके राज्यों में उठा रहे हैं, इससे देश पर आर्थिक बोझ बढ़ाने का खेल चल रहा है। अगर इनके मन का परिणाम नहीं आया तो लोग इकठ्ठा होंगे और अराजकता फैलाएंगे। इनका मकसद अराजकता फैलाना है। CAA को लेकर जो अराजकता फैलाई गई, पूरा इकोसिस्टम इस बात को बल देती रही ताकि उनके राजनीतिक मकसद पूरे हों।'
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि इनको देखकर शोले की मौसी की याद आती है। ये बात तो सही है कि तीसरी बार ही तो हारे हैं पर मौसी मोरल विक्ट्री तो है न। 13 राज्यों में जीरो सीटें आयी हैं पर मौसी हम जीरो तो हैं न। कांग्रेस के लोगों से कहूंगा कि जनादेश की फर्जी जीत का जश्न मत मनाओ। ईमानदारी से देशवासियों के जनादेश को समझें और स्वीकार करें।
Published By : Kunal Verma
पब्लिश्ड 2 July 2024 at 17:31 IST