BREAKING: विपक्ष का दांव फेल, संबोधन के दौरान हंगामा, होती रही नारेबाजी; PM रुके नहीं देते रहे जवाब
PM Modi in Lok Sabha: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा का जवाब देने के लिए लोकसभा पहुंचे।
- प्रधान सेवक नरेंद्र मोदी
- 2 min read

PM Modi in Lok Sabha: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा का जवाब देने के लिए लोकसभा पहुंचे। PM मोदी के स्पीच शुरू करने से पहले विपक्षियों ने नारे लगाने शुरू कर दिए। इसके बाद भी PM मोदी ने अपनी स्पीच नहीं रोकी। आपको बता दें कि विपक्षी नारे लगातार सदन में गूंजते रहे और PM मोदी के स्वर के सामने विपक्ष के सारे नारे, सारा दांव धीमा पड़ गया।
इस दौरान प्रधानमंत्री ने अपने शुरुआती शब्दों में ही विपक्ष को करारा जवाब देते हुए ये भी कह दिया कि मैं विपक्ष की पीड़ा समझ रहा हूं। PM मोदी ने कहा कि मैं कुछ लोगों की पीड़ा समझ सकता हूं कि लगातार झूठ फैलाने के बाद भी उनकी पराजय हुई।
'आज पत्थरबाजी बंद है'
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में कहा- 'देश का नागरिक जनता सुरक्षा के लिए भारत कुछ भी कर सकता है। आर्टिकल 370 ने जम्मू कश्मीर के लोगों के अधिकार छीन लिए थे। सेना पर पत्थर फेंके जाते थे। आज पत्थरबाजी बंद है। लोकतंत्र मजबूत है। अब 370 की दीवार गिरी तब विकास हुआ। आज देश के कोटि-कोटि जनों में वो विश्वास पैदा हुआ है। उस विश्वास के कारण विकसित भारत की नींव का शिलान्यास इस चुनाव में हो चुका है।'
उन्होंने आगे कहा कि देश अब कहने लगा है कि भारत कुछ भी कर सकता है। एक समय था 2014 के पहले बड़े-बड़े बैंक घोटाले किए जा रहे थे। अपनी निजी सम्पत्ति की तरह बैंक का खजाना लूट लिया गया था। 2014 के बाद नीतियों में परिवर्तन हुए और आज भारत की बैंक मुनाफा कमाने वाली बैंक बन गई है। ये भी एक वक्त था कि आतंकी जब चाहें तब आकर हमला कर सकते थे। 2014 के बाद ये स्थिति हो गई कि आतंकियों को घर में घुसकर मारते हैं। भारत आज सर्जिकल स्ट्राइक करता है और एयर स्ट्राइक करता है और आतंकवाद के आकाओं को भी सबक सीखने का काम करता है।
Advertisement
'भारत का लक्ष्य बहुत विराट है'
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज भारत का लक्ष्य बहुत विराट है। 10 सालों में भारत जिस ऊंचाई पर पहुंचा है, वो हमारी प्रतिस्पर्धा का बेंचमार्क बन चुका है। अब हमारा लक्ष्य भारत को उसी स्पीड से आगे ले जाने का है। 10 सालों में हम 10 नंबर से इकोनॉमी को 5 नंबर ले गए हैं। जिस गति से हम निकले हैं, उससे हम देश की इकोनॉमी को नंबर 3 पर ले जाएंगे।
ये भी पढ़ेंः मैं कुछ लोगों की पीड़ा समझ सकता हूं, लगातार झूठ फैलाने के बाद भी घोर पराजय हुई- लोकसभा में PM मोदी