किचन में अचेत अवस्था में मिले थे प्रतीक, अस्पताल पहुंचने से 1 घंटे पहले हो चुकी थी मौत... अखिलेश ने तुरंत मिलाया अपर्णा को फोन, क्या बात हुई?

दिवंगत समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे और SP प्रमुख अखिलेश यादव के सौतेले भाई प्रतीक यादव का आज निधन हो गया।

Follow :  
×

Share


Akhilesh-Aparna | Image: ANI/X

दिवंगत समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे और SP प्रमुख अखिलेश यादव के सौतेले भाई प्रतीक यादव का आज निधन हो गया। प्रतीक, जिनकी शादी BJP नेता अपर्णा यादव से हुई थी, ने कथित तौर पर लखनऊ के एक अस्पताल में अपनी अंतिम सांस ली।

हालांकि, रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि अस्पताल पहुंचने के एक घंटे पहले ही प्रतीक की मौत हो चुकी थी।

अखिलेश ने तुरंत मिलाया अपर्णा को फोन

जानकारी मिल रही है कि ये खबर सुनते ही अखिलेश यादव ने तुरंत अपर्णा यादव को फोन किया। प्रतीक की पत्नी और भाजपा नेता अपर्णा फिलहाल असम में हैं। वह लखनऊ के लिए रवाना हो गई हैं।

इसके अलावा अखिलेश यादव ने सभी राजनीतिक कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं। डिंपल यादव ने भी अपने सभी राजनीतिक कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं। कुछ ही देर में अखिलेश यादव, डिंपल यादव और धर्मेंद्र यादव प्रतीक के आवास पर पहुंचेंगे।

कौन थे प्रतीक?

प्रतीक, मुलायम सिंह यादव और उनकी दूसरी पत्नी, दिवंगत साधना गुप्ता के बेटे थे। उनका विवाह अपर्णा यादव से हुआ था, जो भारतीय जनता पार्टी (BJP) की एक प्रमुख नेता हैं। इस दंपति की एक बेटी है।

अपने परिवार के कई सदस्यों के विपरीत, प्रतीक सक्रिय राजनीति से दूर रहे। वह फिटनेस के शौकीन और एक व्यवसायी थे। उन्हें लखनऊ में 'आयरन कोर फिट' जिम के संस्थापक और पशु कल्याण संगठन 'जीव आश्रय फाउंडेशन' के संस्थापक के रूप में जाना जाता था।

उन्होंने UK की लीड्स यूनिवर्सिटी से MBA की डिग्री हासिल की थी। उनके पास लग्जरी कारों का एक बेड़ा है, जिसमें कथित तौर पर 5 करोड़ रुपये से अधिक कीमत वाली एक लैम्बोर्गिनी भी शामिल है। इसके अलावा, वह बेघर लोगों के लिए एक NGO भी चलाते lS। उन्होंने सक्रिय राजनीतिक भूमिकाओं से हमेशा दूरी बनाए रखी।

ये भी पढ़ेंः BJP नेता अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव की मौत कैसे हुई?

Published By : Kunal Verma

पब्लिश्ड 13 May 2026 at 08:45 IST