अखिलेश यादव के छोटे भाई और BJP नेता अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव की मौत कैसे हुई? लखनऊ के सिविल अस्पताल में तोड़ा दम

लखनऊ के सिविल अस्पताल में अखिलेश यादव के छोटे भाई और BJP नेता अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव की मौत की खबर से देशभर में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि वो 38 साल के थे।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Prateek Yadav
Prateek Yadav | Image: X

लखनऊ के सिविल अस्पताल में अखिलेश यादव के छोटे भाई और BJP नेता अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव की मौत की खबर से देशभर में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि वो 38 साल के थे।

रिपोर्ट्स के अनुसार, प्रतीक को आज सुबह लखनऊ के सिविल अस्पताल ले जाया गया था, लेकिन दुख की बात है कि वहां पहुंचने पर उन्हें 'मृत' घोषित कर दिया गया।

कैसे हुई मौत?

मौत के सही कारण का अभी तक खुलासा नहीं किया गया है, लेकिन अधिकारियों ने पुष्टि की है कि फिलहाल शव का पोस्टमार्टम किया जा रहा है। मेडिकल रिपोर्ट जारी होने के बाद ही मौत के अंतिम कारण का पता चल पाएगा।

हालांकि, कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि उनकी तबीयत कुछ दिनों से खराब चल रही थी। इसके अलावा, कुछ वक्त पहले भी उन्हें मेदांता में भर्ती किया गया था।

Advertisement

रिपोर्ट्स के अनुसार, सुबह 6 बजे उन्हें सिविल हस्पताल लाया गया। डॉक्टरों के अनुसार उनकी मौत हॉस्पिटल लाने से एक घंटा पहले हो चुकी थी। 

कौन थे प्रतीक यादव?

प्रतीक ने ब्रिटेन की लीड्स यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की थी। वे राजनीति से दूर थे। उनका रियल एस्टेट और फिटनेस का बिजनेस था।  प्रतीक लखनऊ में 'द फिटनेस प्लानेट' नाम से एक जिम के मालिक थे।  प्रतीक 'जीव आश्रय' नाम की संस्था भी चलाते थे। संस्था की तरफ से स्ट्रीट डॉग्स का इलाज, देखभाल, भोजन और रेस्क्यू किया जाता है।

Advertisement

38 वर्षीय प्रतीक, मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के बेटे थे। इस नाते वह अखिलेश यादव के छोटे भाई थे। प्रतीक की पत्नी अपर्णा उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग में उपाध्यक्ष हैं। दोनों के बीच काफी वक्त से विवाद भी चल रहा था।

ये भी पढ़ेंः PM मोदी ने पेश की मिसाल, काफिले में गाड़ियों की संख्या 50% घटाई

Published By:
 Kunal Verma
पब्लिश्ड