ड्राइवर की सिर्फ हड्डियां मिलीं, 4 कर्मचारी जिंदा जले... टोल प्लाजा से टकराकर LPG टैंकर में हुआ था भीषण ब्लास्ट, अब खौफनाक VIDEO आया सामने

उत्तर प्रदेश के कौशाम्बी जिले में सिरोही टोल प्लाजा पर LPG टैंकर में हुए धमाके का पल CCTV कैमरे में कैद हो गया है। 26 जून को हुए इस भयानक धमाके का वीडियो अब सामने आया है।

 
Follow :
टोल प्लाजा से टकराकर LPG टैंकर में हुआ था भीषण ब्लास्ट, अब खौफनाक VIDEO आया सामने | Image: X

उत्तर प्रदेश के कौशाम्बी जिले में सिरोही टोल प्लाजा पर LPG टैंकर में हुए धमाके का पल CCTV कैमरे में कैद हो गया है। 26 जून को हुए इस भयानक धमाके का वीडियो अब सामने आया है।

इसमें दो LPG टैंकर टोल प्लाजा की ओर जाते हुए दिख रहे हैं। टोल लेन में घुसते ही एक टैंकर का संतुलन बिगड़ गया, वह डिवाइडर से टकराया और फिर टोल प्लाजा से जा टकराया। टक्कर की वजह से टैंकर में भरी LPG गैस लीक होने लगी। सड़क पर सफेद धुएं का गुबार छा गया।

ड्राइवर की सिर्फ हड्डियां मिलीं

बेहद ज्वलनशील गैस के लीक होने के कुछ ही सेकंड बाद, टोल प्लाजा पर जबरदस्त धमाका हुआ और वहां आग की ऊंची लपटें उठने लगीं।

LPG टैंकर चला रहे 40 वर्षीय धर्मेंद्र दुबे की सिर्फ हड्डियां मिलीं। इसके अलावा टोल प्लाजा के कर्मचारी आलोक सिंह की भी मौके पर ही मौत हो गई। बाद में तीन और कर्मचारियों की भी चोटों के कारण मौत हो गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, धमाके में 16 मोटरसाइकिलें और दो खड़ी कारें जलकर खाक हो गईं।

धमाके के तुरंत बाद अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे

कौशाम्बी पुलिस ने बताया कि धमाके के तुरंत बाद अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और राहत और बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने कहा, "फायर सर्विस टीम ने तेजी से कार्रवाई की और आग पर काबू पाया।" कोखराज पुलिस स्टेशन में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और कानूनी कार्रवाई चल रही है।

वीडियो यहां देखेंः

July 3, 2026

पुलिस का बयान

July 3, 2026

ये भी पढ़ेंः Khamenei Funeral: 14 महीने की पोती का ताबूत देख फूट-फूटकर रोए ईरानी

Published By : Kunal Verma

पब्लिश्ड 3 July 2026 at 20:25 IST