BREAKING: मुरादाबाद एयरपोर्ट पर डिप्टी CM ब्रजेश पाठक के विमान का इंजन फेल होने के बाद हड़कंप, इंजन से अचानक निकलने लगा धुआं
मुरादाबाद एयरपोर्ट पर उत्तर प्रदेश सरकार के सरकारी विमान में तकनीकी खराबी आने से अफरा-तफरी मच गई। विमान में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक बैठे थे, तभी विमान से धुआं निकलने लगा। उन्हें तुरंत वहां से निकाला गया।
मुरादाबाद एयरपोर्ट पर उत्तर प्रदेश सरकार के सरकारी विमान में तकनीकी खराबी आने से अफरा-तफरी मच गई। विमान में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक बैठे थे, तभी विमान से धुआं निकलने लगा। उन्हें तुरंत वहां से निकाला गया।
आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम मुरादाबाद से लखनऊ के लिए रवाना होने वाले थे, तभी उनके 6-सीटर सरकारी विमान में खराबी आ गई।
क्या है मामला?
शुरुआती रिपोर्ट में पता चला है कि रनवे पर टेकऑफ के लिए तैयार होते वक्त अचानक विमान का बायां इंजन बंद हो गया। बताया जा रहा है कि धुआं निकलते देखकर पायलट और ग्राउंड स्टाफ भी कांप उठे।
हालांकि, एयरपोर्ट प्रशासन ने तुरंत एक्शन लिया और बिना देरी किए ब्रजेश पाठक और क्रू मेंबर्स को विमान से उतारा। रिपोर्ट के अनुसार, ब्रजेश पाठक अब सड़क मार्ग से लखनऊ के लिए रवाना हो गए हैं।
मई में ये दूसरी घटना
इससे पहले डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक का विमान भीषण आंधी-तूफान में फंस गया था। ये घटना मई के शुरुआती हफ्ते में हुई थी। उस दौरान वो दिल्ली से लखनऊ जा रहे थे।
रिपोर्ट के अनुसार, नागरिक उड्डयन विभाग ने विमान से धुआं निकलने के बाद जांच के आदेश दिए हैं। एक टीम इस वक्त विमान की जांच कर रही है।
Published By : Kunal Verma
पब्लिश्ड 25 May 2026 at 17:43 IST