अखिलेश यादव की पार्टी सपा के विधायक का निधन, चुनाव में BJP प्रत्याशी को 50 हजार वोटों से हराकर बने थे MLA

घोसी से समाजवादी पार्टी के विधायक सुधाकर सिंह के निधन की सूचना मिल रही है। बताया जा रहा है कि वो काफी समय से बीमार थे।

Follow :  
×

Share


सुधाकर सिंह और अखिलेश यादव | Image: X

घोसी से समाजवादी पार्टी के विधायक सुधाकर सिंह के निधन की सूचना मिल रही है। बताया जा रहा है कि वो काफी समय से बीमार थे। उन्होंने लखनऊ के मेदांता अस्पताल में अंतिम सांस ली है।

आपको बता दें कि समाजवादी पार्टी की ओर से घोसी विधायक के निधन की पुष्टि भी की गई है। समाजवादी पार्टी ने अपने एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट में लिखा, “घोसी विधानसभा से समाजवादी पार्टी के विधायक श्री सुधाकर सिंह जी का निधन, अत्यंत दुःखद! ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें। शोक संतप्त परिजनों को यह असीम दुःख सहने का संबल प्राप्त हो। भावभीनी श्रद्धांजलि !”

कौन थे सुधाकर सिंह?

मूल रूप से घोसी के रहने वाले सुधाकर सिंह जिले की राजनीति में प्रभावशाली नेता माने जाते हैं। 2022 के विधानसभा चुनाव में वे समाजवादी पार्टी (SP) से टिकट के प्रबल दावेदार थे। शुरुआत में पार्टी ने उन्हें उम्मीदवार घोषित किया, लेकिन अंतिम समय में टिकट रद्द कर दिया और भारतीय जनता पार्टी (BJP) छोड़कर आए दारा सिंह चौहान को उम्मीदवार बना दिया।

SP ने यह सीट जीत ली, लेकिन बाद में दारा सिंह चौहान के फिर से पार्टी बदलने के कारण 2023 में उपचुनाव करवाना पड़ा। इस उपचुनाव में सुधाकर सिंह ने दारा सिंह चौहान को मात दी। इससे पहले, 2017 के विधानसभा चुनाव में भी उन्होंने घोसी सीट से चुनाव लड़ा था, लेकिन तब वे करीब 2,000 वोटों से हार गए थे।

ये भी पढ़ेंः Live: नीतीश कुमार 10वीं बार लेंगे शपथ, PM समेत ये नेता होंगे शामिल

Published By : Kunal Verma

पब्लिश्ड 20 November 2025 at 08:31 IST