Aaj Ka Mausam: दक्षिण से पूरब तक हालत खराब, पंजाब में नदियां उफान पर, बाढ़ का संकट गहराया; जम्मू-कश्मीर में कैसा है हाल?

Aaj Ka Mausam: भारतीय मौसम विभाग ने उत्‍तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान समेत देश के कई हिस्सों के लिए मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी किया है।

Follow :  
×

Share


प्रतीकात्मक तस्वीर | Image: ANI/File

Aaj Ka Mausam: भारतीय मौसम विभाग ने उत्‍तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान समेत देश के कई हिस्सों के लिए मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा जम्मू में भी अभी बारिश का कहर थमने की कोई संभावना नहीं है।

आपको बता दें कि उत्तराखंड और हिमाचल में भी लैंडस्लाइड का खतरा बढ़ गया है। मौसम विभाग ने पहाड़ी इलाकों में रहने वाले लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।

अगले 7 दिनों तक भारी बारिश की संभावना

मौसम विभाग का कहना है कि अगले 7 दिनों तक उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पूर्वी राजस्थान और हरियाणा में भारी बारिश की संभावना है। इसके अलावा जम्मू-कश्मीर और पंजाब में आज भी भारी बारिश की संभावना जताई गई है। फिर 30 अगस्त से 1 सितंबर तक भी मूसलाधार बारिश हो सकती है। वहीं, मौसम विभाग ने 1 और 2 सितंबर को उत्तर प्रदेश में भी मूसलाधार बारिश का अनुमान लगाया है।

आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, केरल और आंतरिक कर्नाटक में भी 27 से 29 अगस्त तक भारी बारिश की संभावना है। इसके अलावा पूर्वी भारत में भी लगातार बारिश जारी है। असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी अगले 7 दिनों तक बारिश होती रहेगी।

जम्मू-कश्मीर में कैसा रहेगा हाल?

जम्मू-कश्मीर में लगातार हो रही बारिश के बाद मौसम विभाग ने जम्मू, आरएस पुरा, सांबा, अखनूर, नगरोटा, कोट भलवाल, बिश्नाह, विजयपुर, पुरमंडल, कठुआ और उधमपुर के लिए अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा पंजाब में भी नदियां उफान पर है। सतलुज, ब्यास और रावी नदियों समेत बरसाती नदी-नालों का जलस्तर भी तेजी से बढ़ रहा है। राजस्थान में भी 27-28 अगस्त को मध्यम बारिश का अनुमान जताया गया है। 

ये भी पढ़ेंः चीन में होगा पीएम मोदी-जिनपिंग-पुतिन का पावर शो!

Published By : Kunal Verma

पब्लिश्ड 28 August 2025 at 06:56 IST