दोपहर 12.15 बजे एलजी तो 12.25 पर पहुंचेंगे PM मोदी, 12.35 बजे शपथ; दिल्ली में शपथ समारोह का शेड्यूल तय
दिल्ली में नए मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारी चल रही है। रामलीला मैदान में 20 फरवरी को कार्यक्रम रखा गया है, जो इस समय भगवा झंड़ों से अटा पड़ा है।
Delhi New CM Oath Ceremony: इतना तय है कि दिल्ली में बीजेपी के मुख्यमंत्री का शपथ समारोह भव्य होगा। ऐसा इसलिए कि 27 साल के बाद राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बीजेपी की सरकार बनी है। 8 फरवरी को घोषित विधानसभा चुनाव परिणामों में बीजेपी ने 70 सदस्यीय विधानसभा में 48 सीटें हासिल कीं और 27 साल बाद दिल्ली की सत्ता में वापसी की। आम आदमी पार्टी को इस बार सिर्फ 22 सीटें मिलीं।
दिल्ली में फिलहाल नए मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारी चल रही है। रामलीला मैदान में 20 फरवरी को कार्यक्रम रखा गया है, जो इस समय भगवा झंड़ों से अटा पड़ा है। रामलीला मैदान के बाहर भी बीजेपी के बड़े बड़े पोस्टर और होर्डिंग लगे हैं। इस समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह के अलावा बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों और एनडीए के शीर्ष नेताओं के शामिल होने की उम्मीद है।
दिल्ली में शपथ का पूरा कार्यक्रम और शेड्यूल
रामलीला मैदान में शपथ समारोह के लिए मेहमानों के आने का सिलसिला सुबह ही शुरू हो जाएगा। हालांकि मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण का समय दोपहर में 12 बजे के बाद का रखा गया है। पहले जानकारी थी कि शपथ शाम साढ़े 4 बजे ली जाएगी, लेकिन अभी सामने आया है कि दोपहर में 12 बजकर 35 मिनट पर मुख्यमंत्री शपथ लेंगे।
दिल्ली में शपथ ग्रहण समारोह का संभावित शेड्यूल
- दोपहर 12.15 बजे: उपराज्यपाल रामलीला मैदान पहुंचेंगे।
- दोपहर 12.20 बजे: अमित शाह पहुंचेंगे।
- दोपहर 12.25 बजे: पीएम मोदी रामलीला मैदान पहुंचेंगे।
- दोपहर 12.29 बजे: पीएम मोदी मंच पर पहुंचेंगे।
- दोपहर 12.30 बजे: राष्ट्रगान होगा।
- दोपहर 12.35 बजे: शपथ ग्रहण
- करीब एक बजे कार्यक्रम का समापन
दिल्ली का अगला मुख्यमंत्री कौन हो सकता है?
कुछ नवनिर्वाचित विधायकों के नाम चर्चा में हैं, जिनमें प्रवेश वर्मा शामिल हैं, जिन्होंने AAP संयोजक अरविंद केजरीवाल को हराया है। उनके अलावा दिल्ली बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता और सतीश उपाध्याय, पवन शर्मा, आशीष सूद, रेखा गुप्ता और शिखा राय जैसे अन्य नेताओं के नाम रेस में हैं। बवाना सीट से विधायक रविंद्र इंद्राज सिंह और मादीपुर सीट से पहली बार BJP के लिए जीतने वाले कैलाश गंगवाल के नाम पर भी चर्चा हो रही है।
पार्टी के भीतर कई लोगों का मानना है कि बीजेपी नेतृत्व दिल्ली के अगले मुख्यमंत्री के रूप में किसी अपरिचित व्यक्ति को चुन सकता है। ये एक ऐसी रणनीति है, जिसे पार्टी ने राजस्थान, हरियाणा, मध्य प्रदेश, ओडिशा और छत्तीसगढ़ में अपनाया था।
Published By : Dalchand Kumar
पब्लिश्ड 19 February 2025 at 13:26 IST