अपडेटेड 19 February 2025 at 12:13 IST
Delhi New CM Oath: 27 साल बाद दिल्ली में कमल खिला, क्यों BJP बार-बार बदल रही है शपथ ग्रहण का टाइम?
Delhi New CM Oath: दिल्ली में नए मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण का समय दोपबर 12 बजे बताया गया है। बार-बार समय बदलने का कारण शुभ मुहूर्त माना जा रहा है।
- भारत
- 2 min read

Delhi CM Oath Ceremony: दिल्ली में मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण का समय एक बार फिर बदला है। शुरुआत में 20 फरवरी को शाम साढ़े 4 बजे दिल्ली के मुख्यमंत्री के शपथ लेने की जानकारी सामने आई थी। हालांकि इस समय को बदला गया है और इस बार जानकारी मिल रही है कि दोपहर 12 बजे के आसपास शपथ ग्रहण समारोह होगा।
भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली के विधानसभा चुनाव में 27 साल बाद जीत दर्ज करके सत्ता में वापसी की है। मुख्यमंत्री कौन होगा, इसको लेकर जीत के 12 दिन बाद या यूं कहें कि शपथ ग्रहण से 24 घंटे पहले तक तस्वीर स्पष्ट नहीं है। फिलहाल इतना तय कर दिया गया है कि 20 फरवरी को ही शपथ ग्रहण समारोह होना है, लेकिन इसमें भी शपथ ग्रहण के समय में बदलाव कर दिया गया है।
बीजेपी क्यों बार-बार बदल रही शपथ का टाइम?
सबसे पहले जानकारी थी कि 20 फरवरी को शाम साढ़े 4 बजे शपथ ले जाएगी। इसमें पहला बदलाव तब देखने को मिला, जब बुधवार सुबह बीजेपी ने एक पोस्टर जारी करके शपथ ग्रहण कार्यक्रम का समय 10 बजे बताया। सुबह 11 बजे भी नए मुख्यमंत्री के शपथ लेने की चर्चाएं चल रही थीं। हालांकि कार्यक्रम के इनविटेशन कार्ड में शपथ का टाइम अलग है। जो इनविटेशन कार्ड सामने आए हैं, उनमें शपथ ग्रहण का समय 12 बजे लिखा है।
बार-बार समय बदलने का कारण शुभ मुहूर्त माना जा रहा है। ऐसा इसलिए भी कि दिल्ली में बीजेपी की 27 साल में सरकार बनी है और किसी अशुभ घड़ी में अच्छा काम नहीं करना चाहती है। बीजेपी ऐसा अक्सर करती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की शपथ के समय भी शुभ मुहूर्त का विशेष ध्यान रखा गया है, जिसकी काफी चर्चा हुई। मसलन सबसे अच्छा मुहूर्त देखकर दिल्ली में नए मुख्यमंत्री को शपथ दिलाई जाएगी।
Advertisement
नए CM चुनने के लिए दिल्ली में विधायक दल की बैठक
दिल्ली में नए मुख्यमंत्री के नाम को लेकर सस्पेंस बुधवार शाम तक खत्म हो जाएगा, क्योंकि राष्ट्रीय राजधानी में विधायक दल की बैठक बुलाई गई है। यहां बीजेपी विधायक दल का नेता चुना जाएगा, जो दिल्ली का अगला मुख्यमंत्री होगा। भारतीय जनता पार्टी ने हाल ही में हुए विधानसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी को हराकर 70 में से 48 सीटें हासिल कर दिल्ली में सरकार बनाई है।
Advertisement
Published By : Dalchand Kumar
पब्लिश्ड 19 February 2025 at 12:11 IST