अपडेटेड 19 February 2025 at 12:02 IST

सस्पेंस के बीच दिल्ली के नए CM की रेस में रेखा गुप्ता का नाम सबसे आगे, DU की प्रेसिडेंट रह चुकींं BJP विधायक क्यों हैं मजबूत

दिल्ली के अगले मुख्यमंत्री को लेकर सस्पेंस अपने चरम पर है, वहीं लास्ट कुछ घंटों में सोशल मीडिया पर रेखा गुप्ता का नाम सबसे आगे चल रहा है।

Follow : Google News Icon  
Rekha Gupta is in CM race
रेखा गुप्ता | Image: @gupta_rekha

Rekha Gupta in Delhi CM Race: दिल्ली के अगले मुख्यमंत्री को लेकर सस्पेंस अपने चरम पर है, वहीं लास्ट कुछ घंटों में सोशल मीडिया पर रेखा गुप्ता का नाम सबसे आगे चल रहा है। शालीमार बाग से विधायक और दिल्ली यूनिवर्सिटी स्टूडेंट संघ की पूर्व अध्यक्ष भी रह चुकीं रेखा गुप्ता को संगठन में उनकी मजबूत पकड़ और जमीनी कार्यशैली के लिए जाना जाता है। वह दो बार पार्षद रह चुकी हैं और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की सक्रिय सदस्य हैं।

रेखा गुप्ता का राजनीतिक सफर उनकी नेतृत्व क्षमता को दर्शाता है। 2015 से चुनावी राजनीति में सक्रिय रेखा गुप्ता पहली बार विधायक बनी हैं, लेकिन इसके बावजूद वह हमेशा प्रभावशाली नेताओं की सूची में शामिल रही हैं। छात्र राजनीति से लेकर दिल्ली की विधानसभा तक, उन्होंने हर स्तर पर अपनी पकड़ मजबूत बनाई है।

CM पद की सबसे मजबूत दावेदार?

रेखा गुप्ता के नाम को लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज है। एक्स पर वह पिछले 7 दिनों में सबसे चर्चित संभावित मुख्यमंत्री उम्मीदवार रही हैं। एनालिटिक्स फर्म टूल टॉकवॉकर के मुताबिक, उनके नाम का जिक्र 2,300 से ज्यादा पोस्ट में किया गया, जबकि प्रवेश वर्मा का नाम सिर्फ  1,600 पोस्ट में आया।

शपथ ग्रहण पर क्या बोलीं रेखा गुप्ता ?

रेखा गुप्ता ने कहा- 'आज शाम को BJP विधायक दल की बैठक होगी और कल दिल्ली में भव्य शपथ ग्रहण समारोह होगा। जिस 'राम राज्य' की कल्पना की गई थी, वह 27 साल बाद शपथ लेगा। दिल्ली में हर कोई इसे बड़ी खुशी के साथ देखेगा।' दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की रेस में अब अंतिम फैसला जल्द आने की उम्मीद है, लेकिन जिस तरह से रेखा गुप्ता का नाम उभरकर सामने आया है, उससे यह साफ है कि उनकी दावेदारी बेहद मजबूत है।

Advertisement

रेखा गुप्ता कितनी मजबूत दावेदार?

रेखा 2 बार पार्षद रह चुकी हैं, दिल्ली में RSS की सक्रिय सदस्य हैं
2015 से चुनाव लड़ रही थीं, पहली बार शालीमार बाग से विधायक बनी हैं।
रेखा गुप्ता भी DU छात्र संघ की अध्यक्ष और सचिव रह चुकी हैं।
बीजेपी के सबसे कठिन दौर में भी पार्टी का झंडा बुलंद रखा।
महिला वोटरों को बड़ी संख्या में अपनी ओर आकर्षित किया। 

यह भी पढ़ें : दिल्ली का मुख्यमंत्री कौन होगा? ये 2 नाम आगे.. BJP विधायक दल की बैठक आज

Advertisement

Published By : Nidhi Mudgill

पब्लिश्ड 19 February 2025 at 12:02 IST