अपडेटेड 28 February 2025 at 12:44 IST

Pune Rape Case: रिश्तेदार से बोला- गलती हुई... पुणे रेप केस के आरोपी ने की थी सुसाइड की कोशिश; पुलिस को गर्दन पर मिले निशान

पुणे पुलिस कमिश्नर अमितेश कुमार के मुताबिक, आरोपी की गर्दन पर एक निशान देखा गया। अधिकारी ने कहा कि हमें कुछ जानकारी मिली है कि उसने आत्महत्या करने की कोशिश की।

Follow :  
×

Share


पुणे रेप केस में आरोपी गिरफ्तार | Image: File

Pune Rape Case: पुणे रेप केस में आरोपी दत्तात्रेय रामदास गाडे को चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पिछले दिन पुणे पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया, जो 3 दिन पहले कथित बलात्कार की घटना को अंजाम के बाद से फरार था। अभी सामने आया है कि आरोपी ने कथित तौर पर सुसाइड करने की कोशिश की थी। गिरफ्तारी के बाद आरोपी की गर्दन पर एक निशान मिला है, जिसकी पुष्टि पुणे पुलिस कमिश्नर अमितेश कुमार ने की है।

आरोपी ने मंगलवार को पुणे के स्वारगेट बस डिपो में एक महिला के साथ कथित तौर पर बलात्कार किया था। ये महिला अपने घर जा रही थी, जिसके लिए उसे बस लेनी थी। इसी बीच आरोपी कथित तौर पर उससे झूठा दावा करके दूसरी बस में ले गया और वहां रेप किया। आरोपी दत्तात्रेय रामदास गाडे मंगलवार को हुई घटना के बाद से फरार था। पुणे पुलिस आयुक्त स्मार्टाना पाटिल ने गुरुवार को आरोपी की गिरफ्तारी की पुष्टि की।

आरोपी ने रिश्तेदार से कहा था- बड़ी गलती हुई

पुणे केस में आरोपी दत्तात्रेय रामदास गाडे की गिरफ्तारी के बाद सामने आया कि वो अपने एक रिश्तेदार से मिला। पुलिस से बचने की कोशिश में रात को आरोपी अपने एक रिश्तेदार के यहां पहुंचा था। कथित बलात्कार की घटना को लेकर रिश्तेदार से कहा था कि उसने बहुत बड़ी गलती की है। वो सरेंडर करने की भी बात कर रहा था।'

आरोपी ने सुसाइड की कोशिश की!

इस बीच सामने आया है कि आरोपी कथित तौर पर अपनी जान देने वाला था। पुणे पुलिस कमिश्नर अमितेश कुमार के मुताबिक, आरोपी की गर्दन पर एक निशान देखा गया। अधिकारी ने कहा कि हमें कुछ जानकारी मिली है कि उसने आत्महत्या करने की कोशिश की, लेकिन ये बहुत प्रारंभिक जानकारी है। हम इसकी जांच कर रहे हैं।

यह भी पढे़ं: एक सबूत और एक कॉल... कैसे पकड़ा गया पुणे रेप केस का आरोपी, पूरी कहानी

कैसे पकड़ा गया पुणे केस का आरोपी?

पुणे पुलिस कमिश्नर अमितेश कुमार बताते हैं कि रेप मामले के आरोपी को गिरफ्तार करने में 500 पुलिसकर्मी लगाए गए थे। तीन दिनों तक ये ऑपरेशन चला। बीती रात तकरीबन 1 बजे आरोपी पानी पीने के लिए जहां छुपा था, वहां से बाहर आया और फिर गांव वालों ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस की टीम डॉग स्क्वायड, ड्रोन और गांव वालों की मदद से आरोपी तक पहुंची। गुनात गांव के करीब 400-500 नागरिकों ने तलाशी में महत्वपूर्ण सहयोग दिया।

बताया गया कि पुलिस को आरोपी की एक बदली हुई शर्ट मिली, जिसकी गंध डॉग स्क्वायड को सुंघाई गई। इसके आधार पर डॉग स्क्वायड ने आरोपी तक पहुंचने तक पुलिस को अगला रास्ता दिखाया। पुलिस जब आरोपी तक पहुंची, वो एक नाले के पास सो रहा था। पुणे पुलिस की क्राइम ब्रांच की टीम ने आरोपी को पकड़ा और गांव वालों से पहचान कराई। गांववालों की पुष्टि के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। अधिकारी ने कहा कि हमारे डॉग स्क्वॉड ने अलग-अलग जगहों से सुराग मुहैया कराए, जिससे सकारात्मक नतीजे मिले। ड्रोन कैमरों का भी इस्तेमाल किया गया, जो फायदेमंद साबित हुआ।

आरोपी को पकड़ने में मदद करने वालों को मिलेगा इनाम

पुणे पुलिस कमिश्नर अमितेश कुमार कहते हैं कि आरोपी के बारे में जिसने आखिरी फोन करके जानकारी दी, उसको पुणे पुलिस एक लाख रुपये का इनाम देगी। पुलिस कमिश्नर ने कहा कि स्थानीय ग्रामीणों ने बहुत मदद की पुणे पुलिस की। मैं गुनात गांव का दौरा करूंगा जहां वो (आरोपी) छिपा हुआ था। हम ग्रामीणों को सम्मानित करेंगे। इस मामले को लेकर फास्ट ट्रैक कोर्ट में ले जाया जाएगा और आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा मिले, ये मांग करेंगे।

यह भी पढे़ं: 68 घंटे बाद दबोचा गया दरिंदा, बस में की थी हैवानियत

Published By : Dalchand Kumar

पब्लिश्ड 28 February 2025 at 12:44 IST