Pune Rape Case: रिश्तेदार से पानी लिया, नाले के पास सोया, फिर... पुणे रेप केस का आरोपी कैसे हुआ गिरफ्तार, पूरी कहानी

पुणे पुलिस आरोपी दत्तात्रेय गाडे को खोजने के लिए डॉग स्क्वायड साथ लेकर गई। आरोपी एक नाले के पास सो रहा था, जहां से उसे पकड़ा गया।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Pune rape Case accused Dattatray Ramdas Gade arrested
पुणे रेप केस का आरोपी गिरफ्तार हुआ. | Image: R Bharat

Pune Rape Case: पुणे रेप केस में आरोपी दत्तात्रेय रामदास गाडे को आखिरकार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के ऊपर पुलिस ने एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया था और साथ ही उसकी तलाश के लिए 13 टीमें लगाई गई थीं। इनमें क्राइम ब्रांच यूनिट की 8 टीमें शामिल थीं। लंबी खोजबीन के बाद आरोपी गुरुवार शाम को पुलिस के हत्थे जाकर चढ़ा। पुणे सिटी पुलिस के जोन 2 की डीसीपी स्मार्टाना पाटिल ने पुष्टि की कि आरोपी दत्तात्रेय रामदास गाडे को औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया गया है।

आरोपी दत्तात्रेय रामदास गाडे मंगलवार को कथित बलात्कार की घटना को अंजाम देने के बाद से फरार था। जब बलात्कार पीड़िता स्वारगेट बस स्टैंड पर लगभग 100 किलोमीटर दूर अपने घर लौटने के लिए बस का इंतजार कर रही थी, उस समय आरोपी कथित तौर पर उससे झूठे दावे करके साथ ले गया था और कथित तौर पर बलात्कार किया। घटना के बाद से पुलिस पर लगातार सवाल उठ रहे थे। मसलन पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए शहर के बाहर जाकर खाक छाननी शुरू की थी और लंबी तलाश के बाद आरोपी को ढूंढ निकाला।

पुणे रेप केस का आरोपी कैसे हुआ गिरफ्तार?

बताया जाता है कि पुणे पुलिस ने आरोपी दत्तात्रेय गाडे को, जिस खेत में खोजने के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया गया था, वो वहां नहीं था। पुलिस को एक लोकेशन की जानकारी मिली थी कि आरोपी यहां छिपा है, लेकिन जब पुलिस वहां पहुंची तो उसके पहले ही आरोपी वहां से निकल चुका था।

सामने आया है कि आरोपी अपने एक रिश्तेदार के यहां रात में गया था और पानी की बोतल ली थी। वहां उसने रिश्तेदार के सामने सरेंडर करने की बात कही थी। बताया जाता है कि रिश्तेदारों ने पुलिस को आरोपी के आने की सूचना दी। पुलिस ने तुरंत एक्शन लिया और घर के आसपास के इलाके में आरोपी दत्तात्रेय की तलाश शुरू कर दी। वहां डॉग स्क्वायड दस्ते को बुलाया गया। पुलिस को उसकी बदली हुई शर्ट मिली, जिसकी गंध डॉग स्क्वायड को सुंघाई गई। इसके आधार पर डॉग स्क्वायड ने आरोपी तक पहुंचने तक पुलिस को अगला रास्ता दिखाया।

Advertisement

पुलिस जब आरोपी तक पहुंची, वो एक नाले के पास सो रहा था। पुणे पुलिस की क्राइम ब्रांच की टीम ने आरोपी को पकड़ा और गांव वालों से पहचान कराई। गांववालों की पुष्टि के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। अब पुलिस आरोपी दत्तात्रेय गाडे को सुबह 11 बजे के बाद कोर्ट में पेश करेगी।

कैसे पुणे में रेप की घटना को आरोपी ने अंजाम दिया?

पुणे में स्वारगेट महाराष्ट्र स्टेट रोड ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन के सबसे बड़े बस डिपो में से एक है। पीड़िता के मुताबिक, वो सतारा जिले के फलटण के लिए निकली थी। मंगलवार (25 फरवरी) सुबह करीब 5 बजकर 45 मिनट पर स्वारगेट स्टैंड पर बस का इंतजार कर रही थी। आरोपी ने उसे बातों में उलझा लिया। आरोपी ने पहले पीड़िता को दीदी कहकर बुलाया और कहा कि सतारा के लिए बस दूसरे स्टैंड पर आ गई है।

Advertisement

पीड़िता ने पुलिस को दिए अपने बयान में बताया था कि वो (आरोपी) उसे बस स्टैंड में ही दूसरी जगह खड़ी एक खाली शिव शाही एसी बस में ले गया। बस के अंदर की लाइटें चालू नहीं थीं, इसलिए वो बस में चढ़ने से हिचकिचा रही थी, लेकिन उस आदमी ने उसे यकीन दिलाया कि ये सही बस है। महिला ने पुलिस को बताया कि जब वो बस में चढ़ी तो वो आदमी भी उसके पीछे ही बस में चढ़ गया। उसके साथ बाद आरोपी ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। बाद में आरोपी की पहचान की गई थी, जिसके बाद पुलिस ने स्वारगेट थाने में मुकदमा दर्ज किया।

यह भी पढ़ें: संजय राउत ने पुणे स्वारगेट रेप की तुलना दिल्ली गैंगरेप से की

Published By:
 Dalchand Kumar
पब्लिश्ड