अपडेटेड 12 October 2024 at 19:40 IST
पीएम मोदी ने किया रावण दहन, राष्ट्रपति मुर्मू संग लाल किले के दशहरा महोत्सव में हुए शामिल
पीएम मोदी ने रावण, मेघनाद और कुंभकरण के पुतलों का दहन कर बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीकात्मक संदेश दिया।
Dussehra Festival: दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किले के माधवदास पार्क में आज विजयादशमी (दशहरा) का भव्य समारोह आयोजित किया गया, जिसमें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाग लिया। इस खास अवसर पर पीएम मोदी और राष्ट्रपति मुर्मू ने रावण, मेघनाद और कुंभकरण के पुतलों का दहन कर बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीकात्मक संदेश दिया।
इस मौके पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। रामलीला के मंचन के बाद रावण का पुलता जलाया गया इस समारोह में हजारों श्रद्धालु और गणमान्य लोग उपस्थित थे, जिन्होंने पूरे उत्साह के साथ दशहरे का पर्व मनाया।
धू-धू कर जल उठा रावण का पुतला
दिल्ली में चल रही राम लीला में पीएम नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Draupadi Murmu) लाल किला मैदान (Red Fort Ground) पहुंचकर सबसे पहले राम-लक्ष्मण को तिलक लगाया। इसके बाद रामलीला देखी। लाल किले पर चल रही रामलीला में रावण दहन से ठीक पहले पीएम मोदी और राष्ट्रपति ने धनुष से तीर चालाया, इसके बाद रावण धू-धू कर जल उठा।
रावण दहन को देखने उमड़ी भीड़
बुराई पर अच्छा का प्रतीक पर दहशरा पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रावण को तीर मारा और उसका दहन शुरू हो गया। दिल्ली में लालकिला स्थित माधव पार्क में रावण, कुंभकर्ण और मेघनाथ का पुतला दहन हो गया। लाल किला मैदान में रावण दहन होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू वहां से निकल गए हैं। रावण दहन को देखने को लिए मैदान में कई हजार लोग मौजूद रहे।
भगवान राम और लक्ष्मण के माथे लगाया तिलक
लालकिला स्थित माधव दास पार्क में श्री धार्मिक रामलीला कमेटी में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहुंचकर रामलीला मंच पर शाम को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और पीएम मोदी ने भगवान राम और लक्ष्मण की भूमिका निभाने वाले कलाकारों के माथे पर तिलक लगाया। इसके साथ ही लाल किले के माधव दास पार्क में हो रही इस रामलीला का आयोजन श्री धार्मिक लीला कमेटी करती है। कमेटी के सदस्यों ने राष्ट्रपति मुर्मु को त्रिशूल और PM मोदी को गदा दी।
Published By : Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड 12 October 2024 at 18:01 IST