अपडेटेड 2 October 2025 at 16:20 IST

रतलाम में कौन-सी साजिश रच रहा पाकिस्तान? बिस्किट के अंदर पाकिस्तानी झंडा, गुब्बारे पर उर्दू में लिखा था 'कोडवर्ड'... मध्यप्रदेश से राजस्थान तक हड़कंप

राजस्थान के झालावाड़ जिले के गंगधार उपखंड क्षेत्र के उन्हेल नागेश्वर कस्बे में एक किराने की दुकान से बच्चों द्वारा बिस्किट खरीदने पर चौंकाने वाला खुलासा हुआ।

Follow :  
×

Share


बिस्किट के अंदर पाकिस्तानी झंडा | Image: Republic

राजस्थान के झालावाड़ जिले के गंगधार उपखंड क्षेत्र के उन्हेल नागेश्वर कस्बे में एक किराने की दुकान से बच्चों द्वारा बिस्किट खरीदने पर चौंकाने वाला खुलासा हुआ। ग्राहकों को दिए जा रहे बिस्किट के पैकेट में पाकिस्तानी झंडे वाले गुब्बारे और उस पर "जश्न-ए-आजादी पाकिस्तान – 14 अगस्त" उर्दू में लिखा मिला।

मामला तब सामने आया जब बच्चों ने बाजार से लाए गए बिस्किट पैकेट खोले और उसमें से पाकिस्तानी झंडे के साथ छपे गुब्बारे निकल आए। गुब्बारे हाथ में देखकर परिजन भड़क उठे और देखते ही देखते मामला पूरे कस्बे में चर्चा का विषय बन गया।

आपको बता दें कि इस मामले में राजस्थान पुलिस ने रतलाम जिले के आलोट से एक व्यक्ति को हिरासत मे लिया है। घटना मंगलवार की है।

मध्यप्रदेश से राजस्थान तक कनेक्शन

सूचना मिलते ही उन्हेल पुलिस मौके पर पहुंची और बिस्किट के पैकेट कब्जे में लेकर दुकानदार को थाने बुलाया। पूछताछ में दुकानदार ने बताया कि उसने ये बिस्किट के पैकेट मध्यप्रदेश के रतलाम जिले के आलोट निवासी दिलीप कामरिया व्यापारी से खरीदे थे। राजस्थान पुलिस अब पूरे सप्लाई नेटवर्क की तहकीकात करने के लिए मंगलवार की शाम को रतलाम जिले के आलोट में पहुंची। यहां से राजस्थान पुलिस देर रात दिलीप कामरिया को पकड़ कर अपने साथ उन्हेल ले गई। इसके बाद इस मामले में राजस्थान पुलिस इंदौर पहुंची। इंदौर से ही ये गुब्बारे रतलाम और राजस्थान जिले में भेजे गए थे।

पूछताछ में हुआ ये खुलासा

गुब्बारे बेचने वाले व्यापारी नीरज सिंघल और उसके भाई धीरज सिंघल की सियागंज स्थित दुकान बसंत मार्ट से राजस्थान पुलिस ने दोनों भाइयों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया।

राजस्थान पुलिस, रतलाम पुलिस और इंदौर पुलिस सहित अन्य जांच एजेंसी ने सेंट्रल कोतवाली थाने में दिन भर दोनों भाइयों से पूछताछ की। सेंट्रल कोतवाली थाना प्रभारी रविन्द्र पाराशर के अनुसार, नीरज और उसके भाई धीरज सिंघल ने पूछताछ में बताया कि उन्होंने गुब्बारे मुंबई, दिल्ली और मेरठ से खरीदे थे। इनमें से किस बोरे में पाकिस्तान के छपे हुए गुब्बारे निकले, यह नहीं पता। नीरज और धीरज की दुकान बसंत मार्ट से तीन पैकेट पाकिस्तानी गुब्बारे जब्त किए गए हैं। दोनों से पूछताछ जारी है।

ये भी पढ़ेंः पहले टैंकर पर हमला, अब इजरायल ने पाकिस्तान के पूर्व MP को किया कैद

Published By : Kunal Verma

पब्लिश्ड 2 October 2025 at 16:20 IST