अपडेटेड 2 October 2025 at 20:12 IST

पाकिस्तान के टैंकर पर इजरायल का बड़ा हमला, अब सेना ने पाक के पूर्व सांसद को किया कैद; क्या सऊदी अरब से डील बनी मुनीर की मुसीबत?

इजरायली सेना ने ग्लोबल सुमूद फ्लोटिला (Global Sumud Flotilla), जो गाजा जाने वाली थी, को बीच में ही रोक लिया। इस दौरान इजरायली सेना ने पाकिस्तान के पूर्व सांसद मुश्ताक अहमद खान को गिरफ्तार कर लिया है।

Shehbaz-Netanyahu
Shehbaz-Netanyahu | Image: AP/Freepik

पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों की वजह से एक बार फिर इजरायली सेना के नजर में आ गया है। इजरायली सेना ने ग्लोबल सुमूद फ्लोटिला (Global Sumud Flotilla), जो गाजा जाने वाली थी, को बीच में ही रोक लिया। इस दौरान इजरायली सेना ने पाकिस्तान के पूर्व सांसद मुश्ताक अहमद खान को गिरफ्तार कर लिया है।

रिपोर्ट्स के अनुसार, मुश्ताक फ्लोटिला में पाकिस्तानी प्रतिनिधिमंडल को लीड कर रहे थे। इसकी जानकारी देते हुए पाकिस्तान-फिलिस्तीन प्रतिनिधिमंडल ने एक्स पर लिखा, "पूर्व सांसद मुश्ताक अहमद खान को इजरायली सेना ने गिरफ्तार कर लिया है। यह समय है कि लोग सड़कों पर उतरकर उनकी और 44 देशों से आए वालंटियर्स की रिहाई की मांग करें।"

उस नाव का काम क्या है?

बताया जा रहा है कि इजरायल ने जिस नाव को पकड़ा है, उसका काम जानकारी जुटाकर आगे पास करना है। इस दौरान नाव पर पाकिस्तान के एक और प्रतिनिधि सैयद उजैर निजामी मौजूद थे। उन्होंने ही बताया कि मुश्ताक अहमद खान को गिरफ्तार कर लिया गया है।

आपको बता दें कि मुश्ताक की गिरफ्तारी को इस वक्त काफी अहम माना जा रहा है। इसका कारण ये है कि कुछ दिन पहले ही पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ और आसिम मुनीर की अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात हुई थी।

Advertisement

टैंकर पर भी हुआ था हमला

इससे पहले गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने बताया था कि एक इजरायली ड्रोन ने यमनी बंदरगाह पर खड़े एक LPG टैंकर पर हमला किया था, जिसमें 24 पाकिस्तानियों सहित 27 चालक दल के सदस्य थे।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर नकवी ने कहा था, "17 सितंबर 2025 को रास अल-एसा बंदरगाह (हूती नियंत्रण में) पर खड़े एक एलपीजी टैंकर पर, जिसमें 27 चालक दल के सदस्य (कैप्टन मुख्तार अकबर सहित 24 पाकिस्तानी, 2 श्रीलंकाई और 1 नेपाली) थे, एक इजरायली ड्रोन ने हमला किया।"

Advertisement

आपको बता दें कि एक एलपीजी टैंक में विस्फोट होने पर चालक दल ने आग बुझा दी, लेकिन जहाज को हूती नौकाओं ने रोक लिया और चालक दल के सदस्यों को बंधक बना लिया गया। नकवी ने बताया कि टैंकर और उसके चालक दल को कुछ दिनों बाद हूतियों ने रिहा कर दिया।

ये भी पढ़ेंः गरबा में अंडा फेंकने का विवाद गहराया, मोहसिन को गिरफ्तार करने की मांग

Published By : Kunal Verma

पब्लिश्ड 2 October 2025 at 15:17 IST