'2047 तक 2.4 ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी, 2 मिलियन नौकरी, जब चंद्रबाबू जैसा बॉस हो तो...', CM के बेटे और मंत्री नारा लोकेश ने बताया आंध्र प्रदेश का टारगेट
रिपब्लिक समिट 2026 के मंच पर नारा लोकेश ने आंध्र प्रदेश का टारगेट बताया। नारा लोकेश एक भारतीय राजनेता हैं जो इस वक्त आंध्र प्रदेश सरकार में सूचना प्रौद्योगिकी, इलेक्ट्रॉनिक्स और संचार, रियल-टाइम गवर्नेंस और मानव संसाधन विकास मंत्री के रूप में कार्यरत हैं।
- भारत
- 3 min read
रिपब्लिक समिट 2026 के मंच पर नारा लोकेश ने आंध्र प्रदेश का टारगेट बताया। नारा लोकेश एक भारतीय राजनेता हैं जो इस वक्त आंध्र प्रदेश सरकार में सूचना प्रौद्योगिकी, इलेक्ट्रॉनिक्स और संचार, रियल-टाइम गवर्नेंस और मानव संसाधन विकास मंत्री के रूप में कार्यरत हैं। इसके साथ ही वो आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू के बेटे भी हैं।
आपको बता दें कि रिपब्लिक समिट 2026 ऐसे समय में हो रहा है जब भारत वैश्विक मंच पर तेजी से आगे बढ़ रहा है। "राष्ट्र सर्वोपरि" (Nation First) की सशक्त थीम पर केंद्रित यह समिट सिर्फ प्रभावशाली लोगों का जमावड़ा नहीं है, बल्कि यह हर फैसले, हर नीति और हर लक्ष्य में राष्ट्रीय हित को सबसे ऊपर रखने के भारत के अटूट संकल्प का ऐलान है।
क्या बोले नारा लोकेश?
नारा लोकेश ने कहा, "पांच साल में 20 लाख रोजगार सृजन करना उनका एकमात्र एजेंडा है और यही सोच उन्हें हर रोज आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है। लोकेश ने मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के बारे में बात करते हुए कहा कि उनकी रफ्तार से कदम मिलाना किसी भी मंत्री के लिए आसान काम नहीं है। उन्होंने कहा, "जब आपका बॉस इतनी तेजी से चलता हो, तो उनकी गति से मेल खाना बेहद मुश्किल हो जाता है, लेकिन मैं पूरी तत्परता से उनके साथ चलने की कोशिश में हूं।"
अर्थव्यवस्था को 2.4 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंचाने का लक्ष्य
नारा लोकेश ने कहा कि मुख्यमंत्री नायडू का लक्ष्य है कि आंध्र प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मौजूदा 180 अरब डॉलर से बढ़ाकर 2047 तक 2.4 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंचाया जाए। इसके लिए राज्य को हर साल 15 प्रतिशत की दर से विकास करना होगा और प्रति व्यक्ति आय को 3,400 डॉलर से बढ़ाकर 42,000 डॉलर तक ले जाना होगा। लोकेश ने कन्फर्म किया कि उन्हें इसी लक्ष्य को ध्यान में रखकर काम करने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि इतनी बड़ी छलांग लगाने के लिए विभिन्न विभागों के बीच गहरा तालमेल जरूरी है।
अधिक जानकारी और अपडेट के लिए देखें: https://summit.republicworld.com/
Presented By: RP-संजीव गोयनका ग्रुप | Co-Presented By: ZOHO और TVS मोटर कंपनी | Powered By: सिस्टर निवेदिता यूनिवर्सिटी | Co-Powered By: कल्याणी, सैमटेल एवियोनिक्स, रविन ग्रुप और मेघाश्रे | State Partners: UP सरकार, हरियाणा सरकार, आंध्र प्रदेश सरकार, उत्तराखंड सरकार और असम सरकार | Housing Partner: गौर्स | Prayer Partner: साइकिल अगरबत्ती | Skincare Partner: डॉ. राशेल | Knowledge Partner: शारदा यूनिवर्सिटी | Stainless Partner: JSL | Vision Partner: एल्कोन | Special Partners: संस्कृति यूनिवर्सिटी, गैलेंट, पान बहार, कृष्णाज आयुर्वेद, बैकबे, वाघ बकरी, फर्नस एन पेटल्स, नंदिनी और मैसूर सैंडल्स | सेलिब्रेशन पार्टनर: एलाइड ब्लेंडर्स एंड डिस्टिलर्स (@ABDL_India)
Published By : Kunal Verma
पब्लिश्ड 22 June 2026 at 16:01 IST