अपडेटेड 21 September 2024 at 17:56 IST

बधाई! बिजली पानी के बढ़े बिल कम करें, शराब नीति वापस क्यों ली? आतिशी के CM बनते ही BJP ने दागे सवाल

मनोज तिवारी ने आतिशी को बधाई दी, बोले- दिल्ली की मुख्यमंत्री बनने पर आपको बधाई और शुभकामनाएं, उम्मीद करते हैं आप दिल्ली की चरमराई व्यवस्था पर अवश्य ध्यान देंगी।

Follow :  
×

Share


आतिशी को मनोज तिवारी ने दी बधाई | Image: PTI

लोमस की रिपोर्ट

Manoj Tiwari Congratulated Atishi: मनोज तिवारी ने आतिशी को बधाई देते हुए कहा कि, ‘दिल्ली की मुख्यमंत्री बनने पर आपको बधाई और शुभकामनाएं, उम्मीद करते हैं कि आप दिल्ली की चरमराई व्यवस्था पर अवश्य ध्यान देंगी। आपसे पहले साढ़े 9 साल अरविंद केजरीवाल जी ने तो सिर्फ ब्लेम गेम कर कर के दिल्ली का बहुत नुकसान किया है, अब आपने दिल्ली की जनता की सेवा करने के लिए संविधान की शपथ ले लिया है। मैं दिल्ली का एक सांसद होने के नाते आपसे उम्मीद भी रखता हूं और निम्नलिखित निवेदन भी करता हूं।’

  1. आप को तत्काल इंक्वायरी ऑर्डर करना चाहिए कि शराब नीति वापस क्यों ली गई और इसमें कितने राजस्व का नुकसान हुआ?
  2. स्कूल के सेमी परमानेंट स्ट्रक्चर लोहे की कड़ी कुण्डी वाले छत वाले कमरे जो 5 लाख में बनते हैं वो 25 लाख में कैसे बने ?
  3. तत्काल आदेश दें कि सबसे ज़रूरी MCD के तहत आने वाली गलियाँ और PWD की सड़कें ठीक करवाएं क्योंकि ज्यादातर टूटी पड़ी हैं।

बिजली और पानी के बढ़े बिल कम करें- मनोज

मनोज तिवारी ने आगे कहा कि, ‘आप से दिल्ली की जनता की तरफ से निवेदन है कि बिजली और पानी के बढ़े बिल कम करें, जनता की जो जेब काटी गई है उसे वापिस भी करवाए। सभी चाहें गरीब या मिडल क्लास से ले कर व्यापारी तक परेशान हैं। इतना पानी बिजली का बिल कैसे आ रहा है?’

मनोज बोले- महिला मुख्यमंत्री से बहुत उम्मीद, PC : PTI

हम दिल्ली के विकास के लिए आप के साथ- तिवारी 

मनोज तिवारी ने आगे कहा कि, ‘दिल्ली को अपनी तीसरी महिला मुख्यमंत्री से बहुत उम्मीद है कि वो तत्काल परेशानियों को दूर करेंगी और अगर पूर्व मुख्यमंत्री जी अपनी नाकामियों को छुपाने के वास्ते आपको काम करने से रोकें तो आप हम सांसदों को भी बताएं हम दिल्ली के विकास के लिए आप के साथ हैं।’

PC : @AamAadmiParty

6 चेहरों पर अरविंद केजरीवाल ने लगाया दांव 

अरविंद केजरीवाल के जेल से लौटने के बाद दिल्ली का राजनीतिक परिदृश्य बदला है। 13 सितंबर को केजरीवाल की रिहाई हुई और उसके 2 दिन बाद 15 सितंबर को कार्यकर्ताओं के बीच जाकर मुख्यमंत्री पद छोड़ने की घोषणा की। ठीक 2 दिन बाद केजरीवाल ने 17 सितंबर को अपना इस्तीफा दे दिया। बाद में पार्टी की एक बैठक में केजरीवाल ने आतिशी को अपना उत्तराधिकारी नामित किया, जिससे उनकी मुख्यमंत्री के रूप में नियुक्ति आसान हो गई।

5 मंत्रियों को जानिए, PC : PTI

मुख्यमंत्री आतिशी और 5 मंत्रियों को जानिए

मुख्यमंत्री आतिशी: सुषमा स्वराज और शीला दीक्षित के बाद आतिशी दिल्ली की तीसरी महिला मुख्यमंत्री होंगी। उसके अलावा ममता बनर्जी के बाद आतिशी भारत में मौजूदा महिला सीएम होंगी। अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे के बाद आतिशी को विधायक दल का नेता चुना गया। कालकाजी सीट से विधायक आतिशी इसके पहले दिल्ली सरकार में कई विभागों को संभाल चुकी हैं। वो मनीष सिसोदिया की एडवाइजर भी रहीं।

गोपाल राय: बाबरपुर सीट से विधायक हैं। वो आम आदमी पार्टी की स्थापना के समय जुड़े और केजरीवाल के नेतृत्व वाली सरकार में मंत्री भी बने।

सौरभ भारद्वाज: ग्रेटर कैलाश सीट से विधायक सौरभ भारद्वाज AAP के प्रवक्ता भी हैं। मनीष सिसोदिया के जेल जाने पर उनके कुछ महत्वपूर्ण मंत्रालय सौरभ को ही सौंपे गए थे।

कैलाश गहलोत: पेशे से वो एक वकील हैं। नजफगढ़ सीट से दूसरी बार विधायक बने कैलाश गहलोत को केजरीवाल की कैबिनेट का हिस्सा बनाया गया था। अरविंद केजरीवाल की गैरमौजूदगी में दिल्ली सरकार की तरफ से झंडा फहराने का मौका उन्हें मिला था।

इमरान हुसैन: आतिशी की कैबिनेट में इमरान हुसैन इकलौते मुस्लिम चेहरा रहेंगे। केजरीवाल की कैबिनेट में भी इमरान को मंत्री बनने का मौका मिला था।

मुकेश अहलावत: दिल्ली की नई कैबिनेट में मुकेश अहलावत नया चेहरा होंगे। उनकी पहचान एक दलित नेता के रूप में है और केजरीवाल ने उन्हें राजकुमार आनंद की जगह चुना है।

यह भी पढ़ें:  My Home India के नेस्ट फेस्ट में पहुंचे ज्योतिरादित्य सिंधिया, 'एक भारत श्रेष्ठ भारत' की सराहना की

यह भी पढ़ें:  राजधानी को मिली तीसरी महिला मुख्यमंत्री, आतिशी बनीं दिल्ली की CM

Published By : Nidhi Mudgill

पब्लिश्ड 21 September 2024 at 17:56 IST