आतिशी बनीं दिल्ली की 8वीं मुख्यमंत्री, सौरभ भारद्वाज समेत 5 मत्रियों ने ली शपथ

आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी ने दिल्ली के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। राजभवन में एलजी वीके सक्सेना ने आतिशी को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Atishi
आतिशी, मुख्यमंत्री दिल्ली | Image: PTI

आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी (Atishi) दिल्ली के नए मुख्यमंत्री (New Chief Minister of Delhi) के रूप में शपथ ली। राजभवन में एलजी वीके सक्सेना (VK Saxena) ने आतिशी को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। मुख्यमंत्री की शपथ लेने का साथ ही आतिशी दिल्ली की तीसरी महिला मुख्यमंत्री बन गई हैं। उनसे पहले सुषमा स्वराज और शीला दीक्षित इस जिम्मेदारी के निभा चुकी हैं।  

मुख्यमंत्री आतिशी के बाद नंबर दो पर सौरभ भारद्वाज ने मंत्री पद की शपथ ली। सौरभ को बाद गोपाल राय, कैलाश गहलोत, इमरान हुसैन और फिर सबसे आखिरी में मुकेश अहलावत ने मंत्री पद की शपथ ली।  

दिल्ली की नई कैबिनेट

CM आतिशी: सुषमा स्वराज और शीला दीक्षित के बाद आतिशी दिल्ली की तीसरी महिला मुख्यमंत्री बन गई हैं। आतिशी, ममता बनर्जी के बाद देश दूसरी मौजूदा महिला सीएम हैं। अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे के बाद आतिशी को विधायक दल का नेता चुना गया। कालकाजी सीट से विधायक आतिशी इसके पहले दिल्ली सरकार में कई विभागों को संभाल चुकी हैं। वो मनीष सिसोदिया की एडवाइजर भी रहीं।

Advertisement

सौरभ भारद्वाज: ग्रेटर कैलाश सीट से विधायक सौरभ भारद्वाज AAP के प्रवक्ता भी हैं। मनीष सिसोदिया के जेल जाने पर उनके कुछ महत्वपूर्ण मंत्रालय सौरभ को ही सौंपे गए थे।

गोपाल राय: बाबरपुर सीट से विधायक हैं। वो आम आदमी पार्टी की स्थापना के समय जुड़े और केजरीवाल के नेतृत्व वाली सरकार में मंत्री भी बने।

Advertisement

कैलाश गहलोत: पेशे से वो एक वकील हैं। नजफगढ़ सीट से दूसरी बार विधायक बने कैलाश गहलोत को केजरीवाल की कैबिनेट का हिस्सा बनाया गया था। अरविंद केजरीवाल की गैरमौजूदगी में दिल्ली सरकार की तरफ से झंडा फहराने का मौका उन्हें मिला था।

इमरान हुसैन: आतिशी की कैबिनेट में इमरान हुसैन इकलौते मुस्लिम चेहरा रहेंगे। केजरीवाल की कैबिनेट में भी इमरान को मंत्री बनने का मौका मिला था।

मुकेश अहलावत: दिल्ली की नई कैबिनेट में मुकेश अहलावत नया चेहरा हैं। उनकी पहचान एक दलित नेता के रूप में है और केजरीवाल ने उन्हें राजकुमार आनंद की जगह चुना है।

आतिशी की कंधे पर नई जिम्मेदारी

बता दें कि मंगलवार, 17 सितंबर को आम आदमी पार्टी (AAP) की विधायक दल की मीटिंग में इस फैसले पर मुहर लगी कि आतिशी को दिल्ली की नई मुख्यमंत्री बनाया जाएगा। केजरीवाल के इस्तीफे के बाद आतिशी मार्लेना राजधानी की कमान संभालेंगी। आतिशी की गिनती दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल की भरोसेमंद और करीबियों में होती हैं। दिल्ली सरकार में इकलौती महिला मंत्री हैं और सबसे अधिक विभागों की भी जिम्मेदारी आतिशी ने संभाल रखा है। अब आतिशी के कंधे पर नई जिम्मेदारी आ गई है।

इसे भी पढ़ें:  CM भगवंत मान पर सिरसा का प्रहार- 'केजरीवाल के लिए पैसे हैं लेकिन...'

Published By:
 Deepak Gupta
पब्लिश्ड