मां की गोद में बैठा 4 महीने का मासूम चलती बाइक से गिरा, कुछ दूर पर ढाई साल की बेटी भी गिरी... नशे में धुत कपल को पता तक नहीं चला, फिर...
महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है। बताया जा रहा है कि शराब के नशे में धुत एक कपल की चलती बाइक से चार महीने का मासूम गिर गया, लेकिन कपल को पता तक नहीं चला।
- भारत
- 2 min read
महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है। बताया जा रहा है कि शराब के नशे में धुत एक कपल की चलती बाइक से चार महीने का मासूम गिर गया, लेकिन कपल को पता तक नहीं चला।
रिपोर्ट्स के अनुसार, सड़क से गुजर रहे लोगों ने मासूम को सड़क पर गिरा देखा, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। बच्चे को मामूली चोट आई है और फिलहाल उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
400 मीटर के बाद बाइक भी गिरी
जानकारी के मुताबिक, बुधवार रात भिसी बायपास की तरफ से फूलचंद राउत और उनकी पत्नी मीरा अपने चार महीने के बच्चे और ढाई साल की बेटी के साथ बाइक से जा रहे थे। बताया जा रहा है कि दोनों शराब के नशे में धुत थे।
इस दौरान मां की गोद में बैठा 4 महीने का बच्चा बाइक से गिर गया, लेकिन कपल को इसका एहसास तक नहीं हुआ। इसके बाद करीब 400 मीटर की दूरी के बाद उनकी बाइक भी अनियंत्रित होकर गिर गई। इस दौरान कपल और उनकी ढाई साल की बेटी भी गिर गई। इसके बाद भी कपल को एहसास नहीं हुआ कि उनका चार महीने का बेटा उनके साथ नहीं है।
पुलिस ने क्या बताया?
पुलिस के मुताबिक, सूचना मिलते ही पुलिस ने बच्चे को अस्पताल पहुंचाया। समय पर इलाज मिलने के कारण उसकी जान बच गई। फिर कपल और उनकी बेटी को भी अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने जांच की तो पता लगा कि चार महीने का बच्चा भी उसी कपल का था। आपको बता दें कि कपल पर ड्रंक एंड ड्राइव के तहत मामला दर्ज किया गया है।
Published By : Kunal Verma
पब्लिश्ड 26 June 2026 at 18:23 IST