IND vs IRE T20: टीम इंडिया ने जीता टॉस, करेगी पहले गेंदबाजी, वैभव सूर्यवंशी टीम से OUT, देखें प्लेइंग XI
IND vs IRE T20: भारत बनाम आयरलैंड के बीच दो मैचों की टी20 सीरीज का पहला मैच बेलफास्ट में है। इस मैच में भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है। टीम में वैभव को जगह नहीं मिली है।
- खेल समाचार
- 2 min read

IND vs IRE T20: भारत बनाम आयरलैंड के बीच दो मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला आज, शुक्रवार 26 जून को बेलफास्ट के सिविल सर्विस क्रिकेट क्लब मैदान पर खेला जाना है। इस मैच का लाइव एक्शन 6 बजे से शुरू हो जाएगा।
भारत बनाम आयरलैंड के लिए हुए टॉस को भारत ने जीत लिया है और मुकाबले में पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया है। इस मैच में 15 साल के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू का इंतजार सभी फैंस को था, लेकिन टॉस के बाद कप्तान श्रेयास अय्यर ने बताया कि उन्हें टीम में जगह नहीं मिली है। यानि आज वैभव टीम इंडिया के लिए डेब्यू नहीं कर पाएंगे। आइए प्लेइंग XI की लिस्ट देखते हैं।
वैभव सूर्यवंशी टीम से OUT
भारत बनाम आयरलैंड के बीच दो मैचों की टी20 सीरीज का पहला मैच बेलफास्ट में है। इससे पहले टॉस जीतने के बाद जब कप्तान श्रेयस अय्यर से वैभव सूयवंशी के खेलने को लेकर सवाल पूछा गया तो कप्तान ने कहा 'दुर्भाग्य से, नहीं। वह एक बेहतरीन खिलाड़ी हैं, लेकिन जाहिर है हमारे स्क्वाड में जबरदस्त अनुभव है, जिन्होंने भारत के लिए पिछली कुछ सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया है।'
आगे उन्होंने कहा 'इसलिए हम अपने उन अधिकांश क्रिकेटरों का समर्थन कर रहे हैं, जिन्होंने पूरे सीजन में शानदार प्रदर्शन किया है। इसलिए मुझे लगता है कि लेग स्टंप के बाहर बल्लेबाजी करने वाले उन्हें समय आने पर मौका मिलेगा। लेकिन अभी के लिए, हम तीन असली सीमर्स, एक ऑलराउंडर और दो स्पिनरों के साथ खेल रहे हैं।
Advertisement
टीम इंडिया की प्लेइंग XI टीम
अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा।
आयरलैंड की प्लेइंग इलेवन
टिम टेक्टर, रॉस एडायर, हैरी टेक्टर, लोरकान टकर (विकेटकीपर/कप्तान), बेंजामिन कैलिट्ज़, गैरेथ डेलानी, जॉर्ज डॉकरेल, लियाम मैकार्थी, मैथ्यू हम्फ्रीज़, जय मूंदरा, मैथ्यू हॉलार्ड।