अपडेटेड 21 June 2024 at 19:11 IST

'अखिलेश यादव ज्यादा बड़बोले ना बनें', केशव प्रसाद मौर्य ने ऐसा क्यों कह दिया? जानिए

UP News: केशव प्रसाद मौर्य ने SP प्रमुख अखिलेश यादव को लेकर बड़ा बयान दिया है।

Follow :  
×

Share


Uttar Pradesh Deputy CM Keshav Prasad Maurya. | Image: X/@kpmaurya1

UP News: केशव प्रसाद मौर्य ने SP प्रमुख अखिलेश यादव और राहुल गांधी को लेकर बड़ा बयान दिया है। केशव प्रसाद मौर्य ने कहा है कि अखिलेश यादव शीशे के घर में रहते हैं, वो ज्यादा बड़बोले ना बनें।

केशव प्रसाद मौर्य का बयान

केशव प्रसाद मौर्य ने कहा- '2024 लोकसभा चुनाव में हम कौशांबी सीट हारे हैं, लेकिन 2027 विधान सभा चुनाव की तैयारी में हम लग गए हैं। कौशांबी लोकसभा की तीनों विधानसभा सीट जीतने के लिए हम अभी से लग गए हैं। अखिलेश यादव शीशे के घर में रहते हैं, वो ज्यादा बड़बोले न बनें। 2017 में हमने उन दोनों लड़को को हराया था। इस बार लोकसभा में हमारी कुछ सीट कम हो गई थी, जिसका हिसाब हम विधान सभा में कर लेंगे।

प्रश्न पत्र लीक देश के खिलाफ 'बहुत बड़ा षड्यंत्र' भी हो सकता हैः अखिलेश

इससे पहले समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने यूजीसी-नेट का इम्तेहान रद्द होने को लेकर बृहस्पतिवार को कहा कि यह देश के शासन-प्रशासन और मानव संसाधन के खिलाफ कोई 'बहुत बड़ा षड्यंत्र' भी हो सकता है, लिहाजा अदालत की निगरानी में इसकी जांच कराकर दोषियों को कठोरतम सजा दी जानी चाहिए।

यादव ने यहां एक बयान में कहा, ''फरवरी में उत्तर प्रदेश में पुलिस भर्ती व समीक्षा अधिकारी परीक्षा का प्रश्न पत्र लीक होने के बाद अब नीट परीक्षा को मजाक बना दिया गया है। यूजीसी-नेट की परीक्षा भी रद्द हो गयी। भाजपा (भारतीय जनता पार्टी) सरकार में पेपर माफ़िया एक के बाद एक परीक्षाओं के प्रश्नपत्र लीक कर छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं।''

सपा प्रमुख ने कहा कि नीट की परीक्षा में घपला होगा तो ईमानदार लोग डॉक्टर नहीं बन पाएंगे और बेईमान लोग जनता के जीवन के लिए खतरा बन जाएंगे, इसी तरह यूजीसी-नेट की परीक्षा न होने से पहले से ही चली आ रही शिक्षकों की कमी में और भी ज्यादा इजाफा होगा, शिक्षकों की कमी से देश के विकास में बाधा उत्पन्न होगी।

यादव ने कहा, ''यह हमारे देश के शासन-प्रशासन व देश के मानव संसाधन के विरूद्ध कोई बहुत बड़ा षड्यंत्र भी हो सकता है, जिसके दूरगामी नकारात्मक परिणाम होंगे। इसीलिए अदालत की निगरानी में इसकी कठोर जांच हो और दोषियों को कठोरतम सजा दी जाए। किसी भी अपराधी को बख्शा न जाए, फिर वो चाहे कितना भी बड़ा क्यों न हो या फिर उसके सिर पर सत्ता का हाथ ही क्यों न हो।''

(PTI इनपुट के साथ)

ये भी पढ़ेंः केजरीवाल को फिलहाल नहीं मिलेगी रिहाई, जमानत के आदेश पर रोक जारी; HC ने आदेश सुरक्षित रखा

Published By : Kunal Verma

पब्लिश्ड 21 June 2024 at 19:03 IST