मासूम बच्चों की लाशें, चारों तरफ चीख-पुकार... ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान पर क्यों भड़का भारत? मुनीर-शहबाज को जमकर लताड़ा, जानिए पूरा मामला
पाकिस्तान द्वारा किए गए इन हवाई हमलों में 16 नागरिकों की मौत हो गई थी और 15 अन्य घायल हो गए थे। इसके अलावा अफगानिस्तान में बुनियादी ढांचे को भी नुकसान पहुंचा था।
भारत ने शनिवार को अफगानिस्तान में पाकिस्तान द्वारा हाल ही में की गई हवाई हमलों की निंदा की। भारत ने इन हमलों को पाकिस्तानी सत्ता प्रतिष्ठान की ओर से एक और आक्रामक कार्रवाई बताया, जो एक संप्रभु अफगानिस्तान के विचार के प्रति शत्रुतापूर्ण रवैया रखती है।
साथ ही, भारत ने अपने इस रुख को दोहराया कि अफगानिस्तान की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का सम्मान किया जाना चाहिए। पाकिस्तान द्वारा किए गए इन हवाई हमलों में 16 नागरिकों की मौत हो गई थी और 15 अन्य घायल हो गए थे। इसके अलावा अफगानिस्तान में बुनियादी ढांचे को भी नुकसान पहुंचा था।
क्या बोला विदेश मंत्रालय?
अफगानिस्तान पर पाकिस्तान के हालिया हमलों के संबंध में मीडिया के सवालों के जवाब में, आधिकारिक प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, "भारत अफगानिस्तान की धरती पर पाकिस्तान द्वारा की गई हवाई हमलों की कड़ी निंदा करता है, जिसके परिणामस्वरूप कई नागरिकों की जान चली गई और नागरिक बुनियादी ढांचे को भारी नुकसान पहुंचा। यह पाकिस्तानी सत्ता द्वारा की गई एक और आक्रामक कार्रवाई है, जो एक संप्रभु अफगानिस्तान के विचार के प्रति लगातार शत्रुतापूर्ण रवैया अपनाए हुए है। भारत इस बात को दोहराता है कि अफगानिस्तान की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का पूरी तरह से सम्मान किया जाना चाहिए।"
अफगानिस्तान में क्या हुआ था?
अफगानिस्तान की तालिबान सरकार ने पाकिस्तान पर रात भर चले हवाई हमलों में आम नागरिकों के घरों को निशाना बनाने का आरोप लगाया था। इन हमलों में राजधानी में चार और पूर्वी हिस्से में दो लोगों की मौत हो गई। तालिबान के अनुसार, इन हमलों में मारे गए लोगों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे।
आपको बता दें कि दोनों पड़ोसी देशों के बीच चल रही लड़ाई अब अपने तीसरे हफ्ते में पहुंच गई है, जिस पर अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध की छाया पड़ रही है, जिसने पूरे मध्य-पूर्व को अशांत कर दिया है।
Published By : Kunal Verma
पब्लिश्ड 15 March 2026 at 09:17 IST