दिल्ली के अलीपुर में दर्दनाक हादसा, खेत के पास पानी से भरे गड्ढे में डूबने से 2 मासूम बच्चों की मौत; जिम्मेदार कौन?

दिल्ली के अलीपुर इलाके में शनिवार शाम एक बेहद दर्दनाक हादसे में पानी से भरे गहरे गड्ढे में डूबने से 2 मासूम बच्चों की मौत हो गई। दोनों के नाम नितेश और आयुष हैं।

 
Follow :
खेत के पास पानी से भरे गड्ढे में डूबने से 2 मासूम बच्चों की मौत | Image: Republic

दिल्ली के अलीपुर इलाके में शनिवार शाम एक बेहद दर्दनाक हादसे में पानी से भरे गहरे गड्ढे में डूबने से 2 मासूम बच्चों की मौत हो गई। दोनों के नाम नितेश और आयुष हैं।

बताया जा रहा है कि बच्चे खेत में रोजाना खेलने जाते थे। आज के दिन भी खेत में खेलने आए थे, लेकिन बॉल गड्ढे में गिरने के कारण जब बच्चे बॉल को गड्ढे से निकालने गए तो डूब गए।

ये है पूरा मामला

पुलिस के मुताबिक, घटना हिरनकी रोड स्थित मुखमेलपुर गांव की है। यहां खेतों के पास बारिश का अतिरिक्त पानी जमा करने और निकासी के लिए एक बड़ा गड्ढा खोदा गया था, जिसमें पानी भरा हुआ था।

जानकारी के अनुसार, 8 और 10 साल के दोनों बच्चे शाम करीब 4 बजे घर के पीछे बने खेतों में खेलने गए थे। खेलते-खेलते दोनों का पैर फिसल गया और वे पानी से भरे गड्ढे में गिर गए, गहराई ज्यादा होने के कारण दोनों बाहर नहीं निकल सके और डूब गए।

किसकी लापरवाही से हुआ हादसा?

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। दोनों बच्चों को तुरंत एसआरएचसी अस्पताल, नरेला ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए बीजेआरएम अस्पताल, जहांगीरपुरी की मोर्चरी में भेज दिया है। मामले में अलीपुर थाने में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 106 के तहत एफआईआर दर्ज की जा रही है। शुरुआती जांच में पानी से भरे गड्ढे की सुरक्षा और रखरखाव में लापरवाही की आशंका जताई गई है। फिलहाल पुलिस जांच कर रही है कि इस हादसे में किसकी लापरवाही है।

ये भी पढ़ेंः दतिया उपचुनाव में टिकट कटने के बाद नरोत्तम मिश्रा बोले- BJP में जन्मा...

Published By : Kunal Verma

पब्लिश्ड 12 July 2026 at 22:02 IST