नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद, इंटरचेंज की सुविधा भी नहीं मिलेगी; अब रेलवे स्टेशन और IGI एयरपोर्ट कैसे जाएंगे यात्री?
अगले आदेश तक नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन बंद कर दिया गया है। दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने कहा कि इस स्टेशन पर इंटरचेंज की सुविधा भी उपलब्ध नहीं होगी।
- भारत
- 2 min read
अगले आदेश तक नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन बंद कर दिया गया है। दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने कहा कि इस स्टेशन पर इंटरचेंज की सुविधा भी उपलब्ध नहीं होगी।
यह कदम जंतर-मंतर पर NEET-UG 2026 परीक्षा का पेपर लीक होने और परीक्षा में अन्य गड़बड़ियों के खिलाफ 'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) के नेतृत्व में चल रहे विरोध प्रदर्शन के बीच उठाया गया है।
DMRC ने X पर एक पोस्ट में लिखा, "अगले आदेश तक नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन बंद कर दिया गया है। इस स्टेशन पर इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध नहीं होगी। किसी भी असुविधा के लिए हमें गहरा खेद है।"
अब कुल 18 मेट्रो स्टेशन बंद
यह अपडेट DMRC द्वारा आज सुबह 07:30 बजे से 17 मेट्रो स्टेशनों को बंद करने की घोषणा के बाद आया है:
- लोक कल्याण मार्ग
- राजीव चौक
- पटेल चौक
- रामकृष्ण आश्रम मार्ग
- बाराखंभा रोड
- सुप्रीम कोर्ट
- सेवा तीर्थ
- जनपथ
- मंडी हाउस
- केंद्रीय सचिवालय
- ITO
- दिल्ली गेट
- इंद्रप्रस्थ
- खान मार्केट
- जोरबाग
- शिवाजी स्टेडियम
- झंडेवालान
ट्रेन और फ्लाइट पकड़ने कैसे जाएंगे लोग?
मेट्रो का ऑप्शन खत्म होने के बाद अब रेलवे स्टेशन और फ्लाइट पकड़ने के लिए सड़क मार्ग का ऑप्शन बचता है। यात्री दिल्ली-नोएडा डायरेक्ट फ्लाइवे या रिंग रोड वाला रास्ता ले सकते हैं।
इसके अलावा दिल्ली परिवहन निगम की बसें भी पूरी दिल्ली में चलती है। शिवाजी स्टेडियम, अजमेरी गेट या पहाड़गंज की ओर जाने वाली बस पकड़कर आप दिल्ली रेलवे स्टेशन आसानी से पहुंच सकते हैं।
IGI एयरपोर्ट जाने के लिए NH-09 (पुराना NH-24) और रिंग रोड/आउटर रिंग रोड के रास्ते गाजियाबाद से IGI एयरपोर्ट की दूरी लगभग 35 से 45 किलोमीटर है, जिसे तय करने में ट्रैफिक के अनुसार 1 से डेढ़ घंटे का समय लगता है।
Published By : Kunal Verma
पब्लिश्ड 24 July 2026 at 16:21 IST