CJP धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी, जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह के साथ 2 घंटे तक चली बैठक में क्या-क्या हुआ?

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने शुक्रवार को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रतिनिधियों से मुलाकात की और उन्हें भरोसा दिलाया कि सरकार परीक्षाओं से जुड़ी उनकी मांगों पर जवाब देगी।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
CJP-Nadda Meet
सरकार और सीजेपी के बीच 2 घंटे तक चली बैठक | Image: ANI

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने शुक्रवार को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रतिनिधियों से मुलाकात की और उन्हें भरोसा दिलाया कि सरकार परीक्षाओं से जुड़ी उनकी मांगों पर जवाब देगी। लगभग दो घंटे चली बैठक के बाद पत्रकारों से बात करते हुए नड्डा ने कहा कि CJP प्रतिनिधिमंडल ने परीक्षा प्रक्रिया में सुधार के लिए तीन मुख्य मांगें और पांच सुझाव रखे।

उन्होंने कहा, "बैठक लगभग 2 घंटे तक चली। उनकी परीक्षाओं को लेकर 3 मुख्य मांगें और सुधार के लिए 5 सुझाव थे। हमने उनसे कहा है कि हम कल दोपहर फिर मिलेंगे और सरकार के बीच हुई चर्चा के बारे में उन्हें बताएंगे।"

इन 2 मांगों पर पॉजिटिव दिखी सरकार

भले ही केंद्र सरकार ने CJP की दो अहम मांगों पर पॉजिटिव रुख दिखाया हो, लेकिन पार्टी ने शुक्रवार को साफ कर दिया कि वह अपनी मुख्य मांग यानी केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से पीछे नहीं हटेगी।

यह घटनाक्रम तब हुआ जब केंद्रीय मंत्रियों जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह ने CJP के प्रतिनिधिमंडल के साथ बातचीत की। इस प्रतिनिधिमंडल में पार्टी के मुख्य प्रवक्ता सौरव दास और राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष रंका शामिल थे। यह बातचीत NEET परीक्षा में कथित अनियमितताओं को लेकर चल रहे विरोध-प्रदर्शनों के बीच हुई।

Advertisement

बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए सौरव दास ने कहा कि सरकार ने संगठन की दो मांगों के प्रति सकारात्मक रवैया दिखाया है: प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज FIR वापस लेना और विवाद से प्रभावित परिवारों को मुआवजा देना।

CJP ने क्या कहा?

CJP प्रवक्ता ने कहा, "हमने बताया है कि धर्मेंद्र प्रधान जी के इस्तीफे से कम कुछ मंजूर नहीं होगा। पूरे देश में अलग-अलग आंदोलन चल रहे हैं। सरकार ने इस मुद्दे पर जवाब देने के लिए कल तक का समय मांगा है। अगर हमें धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा नहीं मिला तो ये प्रोटेस्ट और बढ़ेगा और सीजेपी को एक और नेशनल कॉल देनी होगी। कल दिन में सरकार से फिर मुलाकात होगी। ये आंदोलन बड़ा हो रहा है। हमने सरकार को बता दिया है।"

Advertisement

ये भी पढ़ेंः विपक्ष के हंगामे के बीच राज्यसभा में वंदे मातरम् बिल पेश

Published By:
 Kunal Verma
पब्लिश्ड