BREAKING: दिल्ली में एक और बड़ा धमाका कर भारत को दहलाने की साजिश नाकाम, जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े दो आतंकी गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल और मुंबई पुलिस ATS के जॉइंट ऑपरेशन में दो संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। बताया जा रहा है कि ये दोनों जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े थे और दिल्ली में बड़े धमाके की प्लानिंग कर रहे थे।
मुंबई पुलिस और दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने एक बड़े संयुक्त ऑपरेशन में जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े दो संदिग्ध आतंकवादियों को हिरासत में ले लिया है।
ये गिरफ्तारियां कुर्ला और कडवली इलाकों में की गईं, जहां महाराष्ट्र एटीएस की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही।
टॉय कार से ब्लास्ट करने की खतरनाक साजिश
गिरफ्तार आरोपियों के नाम मोसाब अहमद उर्फ कलाम और मोहम्मद हमाद कालरा हैं। जांच एजेंसियों के मुताबिक, दोनों दिल्ली में टॉय कार से ब्लास्ट करने की खतरनाक साजिश रच रहे थे। दोनों जैश के आतंकियों से सीधे जुड़े हुए थे और ऑनलाइन रेडिकलाइजेशन के जरिए कट्टरपंथी विचारों से प्रभावित हो चुके थे।
आतंकी साजिश को सफलतापूर्वक नाकाम कर दिया गया
पकड़े गए दोनों संदिग्धों को दिल्ली लाया जा रहा है। वहां कोर्ट में पेश कर रिमांड हासिल करने के बाद उनसे गहन पूछताछ की जाएगी। इस ऑपरेशन से दिल्ली को एक बार फिर दहलाने की बड़ी आतंकी साजिश को सफलतापूर्वक नाकाम कर दिया गया है।
पुलिस ने बताया कि दोनों की गतिविधियां लंबे समय से निगरानी में थीं। यह कार्रवाई आतंकी नेटवर्क को तोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। आगे की जांच में और खुलासे होने की संभावना है।
Published By : Kunal Verma
पब्लिश्ड 5 April 2026 at 20:17 IST