'सब तबाह कर दूंगा, तेल पर कब्जा कर लूंगा', ईरान ने दी भयंकर टक्कर तो बौखला उठे ट्रंप; गाली-गलौज के बाद अब क्या न्यूक्लियर बम फोड़ेंगे?
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिकी मीडिया के साथ एक फोन इंटरव्यू में कहा कि अगर जल्द ही कोई समझौता नहीं होता है, तो वह ईरान के तेल पर कब्जा करने पर विचार कर रहे हैं।
- अंतरराष्ट्रीय न्यूज
- 2 min read

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिकी मीडिया के साथ एक फोन इंटरव्यू में कहा कि अगर जल्द ही कोई समझौता नहीं होता है, तो वह ईरान के तेल पर कब्जा करने पर विचार कर रहे हैं।
ट्रंप ने रिपोर्टर से कहा, "अगर वे कोई समझौता नहीं करते हैं, और वह भी जल्दी, तो मैं सब कुछ तबाह करके तेल पर कब्जा करने पर विचार कर रहा हूं।" उन्होंने आगे कहा कि उन्हें लगता है कि वॉशिंगटन कल तक ईरान के साथ कोई समझौता कर सकता है।
नेतन्याहू ने की ट्रंप की तारीफ
इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक पोस्ट के जरिए ट्रंप की तारीफ की। उन्होंने लिखा, "मैं डोनाल्ड ट्रंप को अमेरिका के बहादुर योद्धाओं द्वारा एक साहसी अमेरिकी पायलट को बचाए जाने पर बधाई देता हूं। सभी इजरायली इस असाधारण अभियान से खुश हैं। यह साबित करता है कि जब स्वतंत्र समाज साहस और दृढ़ संकल्प के साथ काम करते हैं, तो वे अंधकार और आतंक की ताकतों पर विजय प्राप्त कर सकते हैं।"
ट्रंप ने दी थी गाली
इससे पहले ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में ट्रंप ने लिखा था, "मंगलवार का दिन ईरान में 'पावर प्लांट डे' और 'ब्रिज डे' होगा। ये दोनों एक ही दिन में होंगे। ऐसा पहले कभी नहीं हुआ होगा!!! उस होर्मुज स्ट्रेट को खोल दो, तुम पागल कमीनों, वरना तुम नरक में रहोगे। बस देखते जाओ! अल्लाह की जय हो।"
Advertisement
वहीं, ईरान ने डोनाल्ड ट्रंप के 48 घंटे के अल्टीमेटम को खारिज कर दिया। ट्रंप ने कहा था कि या तो कोई समझौता करो, या फिर इसके भयानक नतीजे भुगतने के लिए तैयार रहो; ईरान ने इसे एक "बेबस" पुकार कहकर इसका मजाक उड़ाया।