Delhi: किचन में गंदा पानी, टॉयलेट्स नहीं...NCW चेयरपर्सन रेखा शर्मा ने बताया आशा शेल्टर होम का हाल
Delhi Asha Shelter Home: NCW चेयरपर्सन रेखा शर्मा ने दिल्ली में आशा शेल्टर होम का दौरा किया।
- भारत
- 2 min read
Delhi Asha Shelter Home: NCW चेयरपर्सन रेखा शर्मा ने दिल्ली में आशा शेल्टर होम का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने आशा शेल्टर होम का हाल बयां किया।
रेखा शर्मा ने बताया कि वहां गंदे पानी की समस्या है। किचन में गंदा पानी आ रहा है। लोग टॉयलेट्स की समस्या से जूझ रहे हैं।
क्या-क्या बोलीं रेखा शर्मा?
रेखा शर्मा ने कहा- 'मैं किचन में गई, वहां फिल्टर नहीं हैं। 250 की जगह 495 लोग रह रहे हैं। जो टॉयलेट 50 लोगों के लिए होने चाहिए, वह 100 लोगों के लिए है। बड़े स्तर पर लापरवाही है। डायरिया से भी मौत हुई है। कौन अंदर आता-जाता है, ऐसी व्यवस्था नहीं है। कर्मचारी ट्रेंड नहीं है। बस ऐसी ही नौकरी पर रख लिए गए हैं। हमें ऑडिट करने में टाइम लगेगा। शेल्टर होम के केयरटेकर ने दिल्ली सरकार को स्थिति के बारे में लिखा, लेकिन दिल्ली सरकार की तरफ से कोई जवाब नहीं आया।'
'सभी अधिकारियों की जांच हो'
NCW चेयरपर्सन ने आगे कहा- 'दिल्ली सरकार समेत यहां पर मौजूद सभी अधिकारियों की जांच होनी चाहिए। आतिशी ने अपने लेटर में 7 महीने में जो 14 मौत की बात कही है वह पूरी तरीके से गलत है। पिछले 1 महीने में 14 मौत हुई है। आतिशी अब जांच की बात कर रही हैं, जब यहां पर इतनी मौत हो चुकी है। वह बहुत देर से जागी हैं। इस जगह पर 250 लोगों के रहने की जगह है और क्षमता से ज्यादा करीब 450 लोगों को यहां पर रख रखा है। अंदर जाकर साफ पता लगा है कि यहां पर पीने की पानी की सही व्यवस्था नहीं है और शुद्ध पानी इन बच्चों को नहीं दिया जा रहा था।'
उन्होंने बताया कि आशा किरण गृह के डॉक्टर के मुताबिक एडमिनिस्ट्रेटर हफ्ते में एक-दो दिन ही आते हैं। बच्चों को अंडा और दूध रेगुलर देना चाहिए, लेकिन यहां इसे स्पेशल डाइट बोला जाता है।
Published By : Kunal Verma
पब्लिश्ड 2 August 2024 at 17:02 IST