अपडेटेड 9 August 2024 at 18:28 IST

BREAKING: तिहाड़ में असिस्टेंट सुपरिटेंडेंट ने पिस्टल लहराते हुए किया डांस, VIDEO वायरल होने पर नपे

Delhi News: तिहाड़ जेल के जेलर दीपक शर्मा का पिस्टल लहराते हुए डांस का वीडियो वायरल होने के बाद उन्हें ससपेंड कर दिया गया है।

Follow :  
×

Share


Tihar jail Jailer deepak sharma | Image: Instagram

New Delhi: तिहाड़ जेल के जेलर दीपक शर्मा का पिस्टल लहराते हुए डांस का वीडियो वायरल होने के बाद उन्हें सस्पेंड कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि तिहाड़ DG ने उनके खिलाफ एक्शन लेते हुए उन्हें सस्पेंड किया है।

आपको बता दें कि दीपक शर्मा एक पार्टी में डांस कर रहे थे। डांस तक तो ठीक था, दीपक शर्मा ने अचानक अपनी सर्विस पिस्टल निकाल ली और लहराने लगे। इसी दौरान पार्टी में मौजूद कोई शख्स उनका वीडियो भी बना रहा था। अब ये वीडियो वायरल हो गया है।

मंडोली जेल में असिस्टेंट सुपरिटेंडेंट हैं दीपक शर्मा

जानकारी के मुताबिक तिहाड़ जेल के जेलर दीपक शर्मा दिल्ली के घोंडा से भाजपा की निगम पार्षद के पति की जन्मदिन पार्टी में शामिल हुए थे। मिली जानकारी के मुताबिक यह पार्टी राजधानी दिल्ली के सीमापुरी थाने के नजदीक चल रही थी। जिसमें दीपक शर्मा डांस करते हुए पिस्टल लहराते हुए साफ दिखाई दे रहे हैं। हालांकि ये वीडियो कब का है, इसकी सच्चाई कितनी है इस बात की पुष्टि रिपब्लिक भारत नहीं करता है।

कौन हैं दीपक शर्मा?

200 करोड़ की ठगी के मास्टरमाइंड सुकेश चंद्रशेखर के बैरेक में रेड मारने से लेकर निर्भया के आरोपियों को फांसी तक पहुंचाने जेलर दीपक शर्मा ने अहम जिम्मेदारी निभाई थी। देश के कई हाई प्रोफाइल केस से दीपक शर्मा की पहचान हुई है। सोशल मीडिया पर दीपक शर्मा की बहुत बड़ी फैन फॉलोइंग है। दीपक शर्मा फिटनेस एन्थूजीऐस्ट हैं। जेलर दीपक शर्मा की तुलना एक्शन फिल्म सिंघम और दबंग के सलमान खान से की जाती है।

इससे पहले इस बाबत तिहाड़ जेल के वरिष्ठ अधिकारियों ने कहा था कि उन्हें दीपक शर्मा की तमाम कारस्तानियों के बारे में जानकारियां मिल रही हैं। उसके खिलाफ सख्त एक्शन लेने की तैयारी की जा रही है। 

ये भी पढ़ेंः 15 अगस्त के पहले एजेंसियों को बड़ी कामयाबी, बब्बर खालसा का आतंकी UAE से भारत हुआ डिपोर्ट

Published By : Kunal Verma

पब्लिश्ड 9 August 2024 at 18:28 IST