अपडेटेड 9 August 2024 at 20:07 IST
BREAKING: 15 अगस्त के पहले एजेंसियों को बड़ी कामयाबी, बब्बर खालसा का आतंकी UAE से भारत हुआ डिपोर्ट
तरसेम संधू को UAE से डिपोर्ट कर भारत लाया गया है। भारत आने के बाद NIA ने संधू को गिरफ्तार कर लिया है। तरसेम खालिस्तानी आतंकी लखबीर सिंह लांडा का भाई है।
- भारत
- 2 min read

15 अगस्त के पहले बब्बर खालसा मॉड्यूल पर CBI ने बड़ी कार्रवाई की है। CBI ने आंतकी तरसेम संधू को UAE से भारत डिपोर्ट करा लिया है। तरसेम संधू मोहाली RPG अटैक हमले का मास्टरमाइंड है और खालिस्तानी आतंकी लखबीर सिंह लांडा का भाई है। पंजाब के तरनतारन के रहने वाला आतंकी तरसेम संधू NIA की भी वांटेड लिस्ट में शामिल था।
तरसेम संधू को UAE से डिपोर्ट कर भारत लाया गया है। CBI ने इंटरपोल की नोडल एजेंसी होने के नाते प्रत्यार्पण करवाया है। भारत आने के बाद NIA ने तरसेम संधू को गिरफ्तार कर लिया है। CBI ग्लोबल ऑपरेशन सेंटर विभाग ने NIA और इंटरपोल एनसीबी के साथ मिलकर आतंकी तरसेम संधू को यूएई से भारत लाने में कामयाबी पाई है।
रेड कॉर्नर नोटिस था जारी
बब्बर खालसा के आतंकी तरसेम संधू को UAE से भारत लाना 15 अगस्त से पहले भारतीय जांच एजेंसियों की बड़ी कामयाबी माना जा रहा है। आतंकी गतिविधियों को लेकर NIA तरसीम संधू के खिलाफ पहले रेड कॉर्नर नोटिस भी जारी किया गया था। NIA की सिफारिश पर 2023 को CBI ने तरसेम संधू के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया था। इसके बाद सभी इंटरपोल सदस्यों को रेड नोटिस सर्कुलेट हुआ। जिसकी मदद से एजेंसी तरसेम संधू की लोकेश का पता लगाना चाहती थी। जब आतंकी की लोकेश दुबई में लोकेट हुई तो उसके गिरप्तार कर लिया गया और अब उसे भारत डिपोर्ट किया गया है।
लखबीर सिंह लांडा का है भाई
तरसेम संधू खालिस्तानी आतंकी लखबीर सिंह लांडा का भाई है। भारत सरकार ने लांडा को आतंकवादी घोषित कर रखा है। मोहाली में पंजाब पुलिस इंटेलिजेंस हेडक्वार्टर पर RPG अटैक में लखबीर सिंह लांडा का नाम भी शामिल है। RPG अटैक में तरसेम संधू मास्टरमाइंड है। लांडा पर पाकिस्तान से भारत में हथियारों और IED तस्करी की निगरानी करने का भी आरोप है। लांडा पंजाब पुलिस और NIA की मोस्ट वांटेड लिस्ट में हैं।
Advertisement
Published By : Sagar Singh
पब्लिश्ड 9 August 2024 at 18:24 IST