15 मिस्ड कॉल... युवक के साथ रिलेशनशिप में थी लड़की, ब्रेकअप के बाद दी खौफनाक सजा, सुनसान जगह बुलाकर 6 लोगों ने किया गैंगरेप
पहले दोस्तों के साथ मिलकर लड़की को किडनैप किया और उसकी आबरू से खिलवाड़ करते हुए एक के बाद एक बारी-बारी उसकी रूह को छलनी किया।
- भारत
- 4 min read
Girl Friend Gangrape : देश की बेटी को फिर दरिंदों ने अपनी हवस का शिकार बना लिया, भिवंडी में 22 साल की लड़की को उसके एक्स बॉयफ्रेंड ने पहले दोस्तों के साथ मिलकर किडनैप किया और उसकी आबरू से खिलवाड़ करते हुए एक के बाद एक बारी-बारी उसकी रूह को छलनी किया। इस मामले में शांति नगर पुलिस ने 6 लोगों के खिलाफ गैंगरेप और किडनैपिंग का मामला दर्ज किया, इसके साथ 2 ऐसे लोगों के खिलाफ भी मामला दर्ज किया है, जिन्होंने इस काम में आरोपियों की मदद की। बताया जा रहा है की पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार भी किया है, वहीं बाकी आरोपियों की तलाश की जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सभी आरोपियों की उम्र 20 से 25 साल के बीच बताई जा रही है।
पुलिस ने बताया कि आरोपी और पीड़िता दोनों एक ही परिसर में रहते है। कुछ साल तक पीड़िता और आरोपी रिलेशनशिप में थे और कुछ दिन पहले ही दोनों के संबंध टूट गए थे। आरोप लगाया कि युवती के किसी दुसरे के साथ संबंध होने की जानकारी आरोपी को मिली, जिसके कारण उसने युवती से बदला लेने की ठानी। अपनी मौसी के घर 20 फरवरी की रात वह सोई हुई थी। इसी दौरान जब उसकी नींद खुली तो तो उसने मोबाइल चेक किया तो उसे उसके भाई के 15 मिस्ड कॉल दिखाई दिए।
भाई को किडनैप कर किए थे 15 कॉल
पुलिस ने आगे बताया कि, पीड़िता ने उसके मोबाइल पर फोन लगाया तो उसे बताया गया कि उसकी तबियत ठीक नहीं है। इसके बाद युवती 21 की सुबह ऑटो से जहां उसके भाई ने बुलाया था, वहां गई। वहां पहुंचते ही उसे पता चला की उसके एक्स बॉयफ्रेंड और आरोपियों ने उसके भाई को किडनैप किया था। इसके बाद आरोपियों ने उसके भाई और ऑटो चालक को वहां से मारकर भगा दिया। इसके बाद आरोपी युवती को स्कूल के पीछे की झाड़ियो में ले गए और उसके साथ 6 लोगों ने एक के बाद एक दुष्कर्म किया। फिर दूसरी जगह लाकर पिकअप वैन में दुष्कर्म किया।
दरिंदों के चंगुल से खुद को बचाया, पहुंची थाने
घटना के बाद पीड़िता काफी घबरा गई और उसने अपने आपको दरिंदों के चंगुल से छुडवाया और सीधे भिवंडी के तहसील पुलिस स्टेशन में पहुंची और पुलिस को पूरी जानकारी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर 6 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया मौके पर पहुंचकर एक आरोपी को गिरफ्तार किया। बाकी के 5 आरोपियों की तालश फिलहाल जारी है।
महिलाओं के खिलाफ बढ़ता अपराध चिंताजनक
यह घटना सिर्फ एक लड़की पर हुए जुल्म की कहानी नहीं, बल्कि एक समाज के पतन की सच्चाई है, जहां प्रेम के रिश्ते भी इतने जहरीले बन गए हैं कि उनमें कानून का डर खत्म होता जा रहा है। उस लड़की ने कभी सपने में भी न सोचा होगा कि जिससे उसने दिलों जान से मोहब्बत की वहीं अपना उसकी दुनिया उजाड़ देगा। लड़की को धोखे से ये बोलकर बुलाया कि उसका भाई उसे बुला रहा है, लेकिन वहां उसका इंतजार वो दरिंदे कर रहे थे जो उसकी बेबसी का फायदा उठाने वाले थे, 6 लड़कों ने मिलकर देश की बेटी से दरिंदगी की, झाड़ियों से लेकर पिकअप वैन तक, उसकी चीखें गूंजती रहीं, मगर इंसानियत बहरी बनी रही।
बेबस बेटी की चीखों से कांपा शहर
ये सिर्फ महाराष्ट्र की लड़की की कहानी नहीं, बल्कि हर उस बेटी की पुकार है, जो इस वहशी समाज में अपनी सुरक्षा की लड़ाई लड़ रही है। सवाल अभी भी वहीं खड़ा है आखिर कब तक बेटियों को ऐसे नर्क से गुजरना पड़ेगा? कब तक वे अपनी इज्जत के लिए डर-डरकर जीने को मजबूर रहेंगी? क्या कानून के हाथ इन दरिंदों तक पहुंचेंगे या फिर ये मामला भी आंकड़ों का हिस्सा बनकर रह जाएगा?
Published By : Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड 25 February 2025 at 20:29 IST