Bihar: 'तेजस्वी के खिलाफ बोलने से हमें नुकसान, लालू यादव पर बोलने से नहीं', विधानसभा चुनाव के पहले BJP की स्ट्रैटजी हुई लीक?

Bihar News: बिहार में बीजेपी नेताओं के बातचीत की वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो शेयर कर राजद ने भाजपा पर पलटवार किया।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Bihar BJP leaders Video Leak.
बिहार बीजेपी नेताओं की बातचीत का वीडियो लीक। | Image: Screen Grab

दिल्ली विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत के बाद भारतीय जनता पार्टी अब बिहार की ओर रुख कर रही है। बता दें, बिहार में विधानसभा का चुनाव होने जा रहा है। तभी तो भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मुलाकात की। इस मुलाकात के बीच भाजपा के कुछ नेताओं की वीडियो वायरल हो रही है। ये वीडियो राष्ट्रीय जनता पार्टी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर भी शेयर की है। वीडियो में भाजपा नेता लालू यादव और तेजस्वी यादव के खिलाफ बातचीत करते नजर आ रहे हैं।

वीडियो भागलपुर के सर्किट हाउस की है, जहां बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ये बात करते नजर आ रहे हैं कि लालू यादव के खिलाफ बोलने से हमें फायदा है, लेकिन तेजस्वी के खिलाफ बोलने से हमें नुकसान है।

भाजपा नेताओं की वीडियो पर राजद का पलटवार

भाजपा नेताओं की इस बताचीत का वीडियो शेयर कर राजद ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लिखा, "प्रधानमंत्री मोदी के बिहार दौरे के बाद केंद्र और राज्य के मंत्रीगण वरिष्ठ भाजपा नेताओं के साथ मंत्रणा बैठक में बिहार के उपमुख्यमंत्री एवं अन्य नेता तेजस्वी यादव के खिलाफ बोलने से मना कर रहे है। इसमें बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी कह रहे हैं कि 'तेजस्वी यादव जी पर बोलने से हमसब को नुक़सान होता है और लालू यादव जी पर बोलने से फायदा होता है।'”

पिछलग्गू बन प्रदेश लूटने में व्यस्त भाजपा: RJD

राजद ने आगे लिखा कि बैठक में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह युवा जननेता तेजस्वी के खिलाफ बोलने पर माफी मांगते नजर आ रहे है। सोचिए बिहार भाजपा की ये कैसी हालत है? इनके पास ना कोई चेहरा है, ना चरित्र है, ना चाल है ना कोई विकास का रोडमैप।  ये बस सत्ता का पिछलग्गू बन प्रदेश लूटने में मस्त-व्यस्त है।

Advertisement

लैंड फॉर जॉब स्कैम में बढ़ी यादव परिवार की मुश्किल

वहीं दूसरी ओर नौकरी के बदले जमीन घोटाला मामले में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और उनके दोनों बेटे तेजप्रताप और तेजस्वी की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है। मामले में कोर्ट ने मंगलवार को लालू प्रसाद को तलब किया।

तेजस्वी को कोर्ट ने जारी किया समन

विशेष न्यायाधीश विशाल गोगने ने लालू और बिहार के पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव और बेटी हेमा यादव को भी तलब किया। इसके अलावा कोर्ट ने राजद सुप्रीमो के छोटे बेटे और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को नया समन जारी किया। आरोपियों को 11 मार्च को अदालत में पेश होने का निर्देश दिया गया है।

Advertisement

इसे भी पढ़ें: Bihar: विधानसभा चुनाव को लेकर पिता नीतीश के लिए निशांत ने कही बड़ी बात, तेजस्वी के RJD ज्वाइन करने के ऑफर पर दिया ये जवाब

Published By:
 Kanak Kumari Jha
पब्लिश्ड