बांकीपुर में अब प्रशांत किशोर के खिलाफ उतरेंगे नीरज कुमार सिन्हा, BJP ने किया नए उम्मीदवार का ऐलान; अभिषेक बंटी पीछे क्यों हटे?

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए बीजेपी उम्मीदवार अभिषेक कुमार सिन्हा ने कहा है कि पारिवारिक कारणों से मैं विधानसभा उपचुनाव नहीं लड़ पा रहा हूं।

 
Follow :
Abhishek Bunty-Prashant Kishor | Image: X/ANI/Prashant Kishor

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए बीजेपी उम्मीदवार अभिषेक कुमार सिन्हा ने अपना नामांकन वापस ले लिया है। उन्होंने कहा है कि पारिवारिक कारणों से मैं विधानसभा उपचुनाव नहीं लड़ पा रहा हूं। मैं पार्टी कार्यकर्ता के तौर पर निष्ठापूर्वक सेवा करता रहूंगा।

आपको बता दें कि बांकीपुर सीट से बीजेपी ने अब नीरज कुमार सिन्हा को उम्मीदवार बनाया है।

नामांकन भरते समय क्या बोला था?

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए BJP उम्मीदवार अभिषेक कुमार बंटी ने अपने नामांकन भरने पर कहा था, "आज बांकीपुर की जनता की जीत है। मुझे मौका मिला है। मैं जनता और कार्यकर्ताओं के बीच रहूंगा। हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष ने यहां जो काम किया है, उस काम को हमें आगे बढ़ाना है और एक नई लकीर बांकीपुर में खींचनी है।'

आपको बता दें कि इसी सीट से जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर अपना सियासी डेब्यू करने के लिए तैयार हैं, जिसके चलते उपचुनाव और भी अधिक चर्चा का केंद्र बना हुआ है।

July 10, 2026

नामांकन वापस लेने की बताई वजह

अभिषेक बंटी ने कहा, "मैंने अभी-अभी प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी को एक पत्र सौंपा है, जिसे मैं अब आपके सामने पढ़कर सुना रहा हूं। भारतीय जनता पार्टी ने मुझे बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव के लिए NDA उम्मीदवार के तौर पर चुना था। इसके लिए मैं केंद्रीय और प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त करता हूं। मैं विनम्रतापूर्वक आपको बताना चाहता हूं कि पारिवारिक कारणों से मैं विधानसभा उपचुनाव नहीं लड़ पाऊंगा। मैं एक पार्टी कार्यकर्ता के तौर पर निष्ठापूर्वक सेवा करता रहूंगा।"

ये भी पढ़ेंः 27 सेकंड में 8 बार पटका, 40 दिन में सजा-ए-मौत... कोर्ट का सबसे तेज फैसला

Published By : Kunal Verma

पब्लिश्ड 10 July 2026 at 17:48 IST