पप्पू यादव ने रॉकेट में लगाई आग तो तेज चिंगारी उन्हीं की तरफ आई, रावण दहन के दौरान बाल-बाल बचे

पप्पू यादव ने जैसे ही रॉकेट में आग लगाई गई, उसकी चिंगारी अचानक से उन्हीं की ओर उड़ गई, हालांकि पप्पू यादव सतर्क थे इसलिए वह तुरंत पीछे हट गए।

 
Follow :
पप्पू यादव बाल बाल बचे | Image: @singhamit19

Pappu Yadav rocket accident: देशभर में आज धूमधाम से दशहरे का त्योहार मनाया जा रहा है, बिहार के कई जिलों में भी रावण दहन का आयोजन किया गया, जहां इस खास अवसर पर अलग अलग नेताओं की उपस्थिति देखी गई। इस बीच पटना के गांधी मैदान में आयोजित एक मुख्य दशहरा समारोह में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की उपस्थिति के दौरान एक रोमांचक दृश्य देखने को मिला जहां नीतीश के हाथ से तीर-धनुष गिर गया। वहीं, पूर्णिया में रावण वध के दौरान जाप (जन अधिकार पार्टी) के प्रमुख और पूर्व सांसद पप्पू यादव बाल-बाल बच गए।

घटना तब घटी जब रावण दहन के लिए रॉकेट छोड़ा जा रहा था। पप्पू यादव ने जैसे ही रॉकेट में आग लगाई गई, उसकी चिंगारी अचानक से उन्हीं की ओर उड़ गई, जो चेहरे के पास से निकलती चली गई, हालांकि पप्पू यादव सतर्क थे इसलिए वह तुरंत पीछे हट गए। उनके तुरंत उठाए इस कदम से उन्हें बड़ी दुर्घटना से बचा लिया। जिसके बाद इस घटना के बाद वहां उपस्थित भीड़ भी सहम गई, लेकिन जल्द ही स्थिति सामान्य भी हो गई।

मैं ठीक हूं, बस भगवान की कृपा रही- पप्पू यादव

पप्पू यादव ने इस घटना के बाद कहा कि, 'मैं ठीक हूं, बस भगवान की कृपा रही। इस प्रकार की घटनाओं से हमें हमेशा सतर्क रहना चाहिए और सुरक्षा के सभी उपायों को ध्यान में रखना चाहिए।' इसी दौरान, पटना के गांधी मैदान में रावण दहन के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी मौजूद थे।

CM नीतीश के हाथ से गिरा तीर-धनुष

रावण वध के वक्त जब सीएम नीतीश तीर चलाने के लिए खड़े हुए, तो उनके हाथ से अचानक तीर-धनुष गिर गया। इस दृश्य ने वहां उपस्थित लोगों का ध्यान आकर्षित किया, हालांकि उन्होंने तुरंत तीर-धनुष को उठाकर रावण वध का काम पूरा किया। 

बुराई पर अच्छाई की जीत का जश्न

दशहरा के इन आयोजन के दौरान सुरक्षाकर्मियों ने चौकसी बरत रखी थी, ताकि किसी अप्रिय घटना से बचा जा सके। पटना से लेकर पूर्णिया तक के समारोह में लोगों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया और रावण दहन के साथ बुराई पर अच्छाई की जीत का जश्न मनाया।

यह भी पढ़ें: रतन टाटा के जाने के बाद पहली बार करीबी शांतनु भावुक होकर बोले- 'अब उनकी मुस्कान कभी नहीं देख पाऊंगा'

यह भी पढ़ें: 'अब कुछ लोगों को खुद को हिंदू कहने में तकलीफ होती है...', INDI गठबंधन पर CM एकनाथ शिंदे का प्रहार

Published By : Nidhi Mudgill

पब्लिश्ड 12 October 2024 at 22:58 IST