अपडेटेड 28 January 2024 at 19:15 IST
बिजेंद्र यादव को लेकर थी लालू से करीबी बढ़ने की अटकलें, फिर भी मंत्रिमंडल में शामिल होकर चौंकाया
Bihar Politics: Bijendra Prasad Yadav अभी तक 10 बार मंत्री पद की शपथ ले चुके हैं। लालू से करीबी बढ़ने की अटकलें लगाई जा रही थी।
Bihar Politics: बिहार में फिर नीतीश सरकार बन गई। NDA के साथ गठबंधन करके उन्होंने एक बार फिर पूरे देश को चौंका दिया। उनके साथ 8 और मंत्रियों ने शपथ ली है। उनमें एक नाम बिजेंद्र प्रसाद यादव का भी है। पिछले कुछ समय से चर्चा थी कि वो लालू यादव के करीब हो रहे हैं। हालांकि, नीतीश सरकार में फिर मंत्री पद की शपथ लेकर उन्होंने सबको चौंका दिया।
आपको बता दें कि 1967 से अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत करने वाले बिजेंद्र यादव 10 बार मंत्री पद की शपथ ले चुके हैं। आइए उनके बारे में विस्तार से जानते हैं।
1990 में पहली बार मंत्री बने थे बिजेंद्र यादव
बिजेंद्र यादव का जन्म बिहार के सुपौल जिले में 10 अक्टूबर 1946 को हुआ था। वो राज्य के ऊर्जा, योजना और विकास विभाग को संभाल रहे थे। आपको बता दें कि बिजेंद्र यादव पहली बार साल 1990 में विधायक बने थे।
- 1990 से 1995: ऊर्जा विभाग राज्य मंत्री
- 1995-97: नगर विकास और विधि राज्य मंत्री
- 2005-2008: ऊर्जा मंत्री
- 2008-2010: जल संसाधन मंत्री
- फरवरी 2010: निबंधन और उत्पाद मंत्री
- मई 2010: उद्योग और परिवहन मंत्री
- नवंबर 2010: ऊर्जा मंत्री, मांझी कैबिनेट में वित्त और वाणिज्यकार
- 2015: ऊर्जा और वाणिज्यकार मंत्री
सुपौल विधानसभा सीट पर दबदबा
साल 2015 में उन्होंने बीजेपी के किशोर कुमार को हराया था। उस दौरान जदयू और राजद ने साथ मिलकर चुनाव लड़ा था। आपको बता दें कि सुपौल विधानसभा सीट पर करीब 30 सालों से उनका दबदबा है। पहली बार वो 1990 में इस सीट से चुनाव जीते थे। इसका बाद इस सीट से वो कभी नहीं हारे। 1995 के बाद साल 2000, मार्च और नवंबर 2005, 2010 और साल 2015 और 2020 में भी उन्होंने अपनी बादशाहत कायम रखी।
नीतीश कुमार के साथ इन नेताओं ने ली शपथ
- सम्राट चौधरी (डिप्टी सीएम- बीजेपी)
- विजय कुमार सिन्हा (डिप्टी सीएम- बीजेपी)
- डॉ प्रेम कुमार (बीजेपी)
- बिजेंद्र यादव (JDU)
- विजय चौधरी (JDU)
- श्रवण कुमार (JDU)
- संतोष कुमार सुमन (HAM)
- सुमित सिंह (निर्दलीय)
Published By : Kunal Verma
पब्लिश्ड 28 January 2024 at 19:15 IST