'अब इधर-उधर नहीं जाऊंगा...', 9वीं बार सीएम बनने के बाद नीतीश कुमार का पहला बयान

Bihar Politics: बिहार में सीएम पद की शपथ लेने के बाद Nitish Kumar का पहला बयान सामने आया है। आइए जानते हैं कि उन्होंने क्या कहा है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Nitish Kumar
नीतीश कुमार | Image: PTI

Bihar Politics: बिहार में 9वीं बार सीएम पद की शपथ लेने के बाद नीतीश कुमार का पहला बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि वो अब इधर-उधर नहीं जाएंगे। आपको बता दें कि अभी तक वो 5 बार पाला बदल चुके हैं। ऐसे में उनका बयान विपक्ष के लोगों के लिए चौंकाने वाला है।

इससे पहले नीतीश कुमार के साथ 8 मंत्रियों ने मंत्री पद की शपथ ली। इस दौरान बीजेपी नेता सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा को डिप्टी सीएम पद की शपथ दिलाई गई। इसके अलावा लिस्ट में एक निर्दलीय विधायक सुमित सिंह का भी नाम शामिल है।

नीतीश कुमार ने क्या कहा?

नीतीश कुमार ने कहा- 'आज 8 मंत्रियों ने शपथ ली है। बाकी मंत्री भी आगे आने वाले समय में शपथ ले सकते हैं। सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा को डिप्टी सीएम बनाया गया है।' 

नीतीश कुमार ने आगे कहा- 'हम बिहार के विकास और प्रगति के लिए काम करते हैं। हम यही करते रहेंगे और कुछ नहीं। तेजस्वी कुछ नहीं कर रहे थे। अब मैं वहीं वापस आ गया हूं, जहां पहले था और अब मैं इधर-उधर नहीं जाऊंगा।'

Advertisement

इन मंत्रियों ने ली शपथ

  • सम्राट चौधरी (डिप्टी सीएम- बीजेपी)
  • विजय कुमार सिन्हा (डिप्टी सीएम- बीजेपी)
  • डॉ प्रेम कुमार (बीजेपी)
  • विजेंद्र यादव (JDU)
  • विजय चौधरी (JDU)
  • श्रवण कुमार (JDU)
  • संतोष कुमार सुमन (HAM)
  • सुमित सिंह (निर्दलीय)

पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं

पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा- 'बिहार में बनी एनडीए सरकार राज्य के विकास और यहां के लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए कोई कोर-कसर नहीं छोड़ेगी। नीतीश कुमार जी को मुख्यमंत्री और सम्राट चौधरी जी एवं विजय सिन्हा जी को उप मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर मेरी बहुत-बहुत बधाई। मुझे विश्वास है कि यह टीम पूरे समर्पण भाव से राज्य के मेरे परिवारजनों की सेवा करेगी।'

ये भी पढ़ेंः निर्दलीय विधायक सुमित ने ली मंत्री पद की शपथ, जानिए उन्हें क्यों कहा जाता है 'विकास पुरुष'

Advertisement
Published By:
 Kunal Verma
पब्लिश्ड